कैप्टेन की विदाई के बाद क्या अब विधानसभा चुनाव में सिद्धू ही होंगे कांग्रेस के कप्तान?

पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने बताया कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू के चेहरे को आगे रखकर चुनाव लड़ा जाएगा। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि “

हम अगले साल के विधानसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सामने रखकर जाएंगे।” वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू को ‘एंटी नेशनल’ बताए जाने पर हरीश रावत ने उसे एक मोमेंट्री रिएक्शन कहते हुए कोई कमेंट नहीं करने चाहने की बात कही।

साथ ही कैप्टन को अपना बहुत प्यारा नेता बताते हुए उनसे जल्द ही मुलाकात होने की उम्मीद जताई। रावत ने रविवार को कहा कि “मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए सिद्धू बेहद लोकप्रिय हैं।

हालांकि (राज्‍य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चेहरा) निर्णय कांग्रेस अध्‍यक्ष लेंगी लेकिन मौजूदा स्थितियों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तहत मुख्यमंत्री कैबिनेट के साथ चुनाव लड़ा जाएगा जिसके प्रमुख सिद्धू बेहद लोकप्रिय हैं।”

रावत ने यह भी बताया कि चरणजीत सिंह चन्‍नी को पंजाब का अगला मुख्यमंत्री बनाने का फैसला सर्वसम्‍मति से हुआ है। रावत ने कहा, “यह निर्णय कल हुआ। हम केवल राज्‍यपाल से मिलने का इंतजार कर रहे थे।

चन्‍नी के नाम पर एकमत थी। हम कोशिश करेंगे कि कैप्‍टन अमरिंदर सिंह शपथ ग्रहण में मौजूद रहेंगे लेकिन यह उन पर निर्भर करता है।” प्रदेश प्रभारी ने यह भी बताया कि दो उप मुख्‍यमंत्रियों के नाम अभी तय किए जाने हैं।

गौरतलब हो कि चन्‍नी सोमवार 11 बजे पंजाब के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। राज्य के मनोनीत मुख्यमंत्री चन्‍नी ने भी कहा कि अगले चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी के लिए काफी अहम होंगे। हरीश रावत ने फिलहाल पंजाब में सियासी हालात को देखते हुए नवजोत सिंह सिद्धू को पॉपुलर चेहरा बताया।  

Read More:

  1. दिल्ली के बाद अब महाराष्ट्र से पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी
  2. उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को बताया भविष्य का साथी, अटकलें तेज
  3. टीएमसी में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो
  4. आप नेता राघव चड्ढा को राखी सावंत ने सुनाई खरी-खरी, कहा- चड्ढा का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *