पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर उपचुनाव के फैसले के लिए आज मतों की गिनती हो रही है। इससे पहले भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर परिणाम घोषित होने के बाद संभावित हिंसा को रोकने के लिए उपाय करने की मांग की है।
