राकेश टिकैत ने सरकार की तुलना तालिबान से की, लाठीचार्ज के विरोध में दिया बयान

हरियाणा के करनाल में शनिवार के दिन किसानों पर पुलिस द्वारा जमकर लाठीचार्ज हुआ। करनाल में किसानों पर हुए इस लाठीचार्ज के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए देश में सरकारी तालिबानों का कब्जा हो जाने की बात कही।

राकेश टिकैत ने कहा “देश में भी सरकारी तालिबानों के कमांडर मौजूद हैं, लेकिन इन कमांडरों की पहचान करनी होगी। जिन्होंने सर फोड़ने का आदेश दिया है, वहीं कमांडर है।” किसान नेता ने अगले दिन,रविवार को हरियाणा के करनाल पहुंच शनिवार को पुलिस कार्रवाई में घायल किसानों से मुलाकात की है।

उन्होंने कल्पना चावला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती चार घायल किसानों से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राकेश टिकैत ने कहा,”लाठीचार्ज का आदेश देने वाले करनाल सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को इसमें शामिल अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

इस घटना ने साबित कर दिया है कि वे बल की मदद से देश पर नियंत्रण करना चाहते हैं लेकिन हम उन्हें सफल नहीं होने देंगे।” टिकैत ने करनाल एसडीएम आयुष सिन्हा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। करनाल एसडीएम आयुष सिन्हा कथित तौर पर विरोध करने वाले किसानों के लिए पुलिस को निर्देश देते हुए सुने गए थे कि, ”विरोध स्थल पर बैरिकेड्स पार करने की किसानों ने अगर कोशिश की तो उनके सिर फाड़ देना।”

साथ ही, इससे पहले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत अपने शिमला दौरे के दौरान सोलन सब्जी मंडी में आढ़तियों और किसानों से मिल उन्हें भी संबोधित किया था। उन्होंने कहा “अडानी के गोदाम तोड़कर ही दम लेंगे।”

इसी बीच उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधा और फिर मोदी सरकार की तुलना तालिबान से कर दी। उन्होंने कहा “सरकारी तालिबानी देश में घूस चूके है। इन तालिबानों से मुकाबला होगा। ये किसानों को खालिस्तानी कहते है। हम इन्हें सरकारी तालिबानी कहते है। सरकारी तालिबानी देश में घूस चूके है। इनको देश से भगाना पड़ेगा।”

टिकैत शनिवार के दिन हिमाचल पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने सोलन में अपनी बात कहीं। नेता अडानी पर बरसने के दौरान कह रहे थे कि “अडानी के गोदाम देश से तोड़ने पड़ेगे,तभी ये देश बच पायेगा नहीं तो गिरवी हो जायेगा।

कहीं सेब के किसानों को मारा जा रहा है, तो कहीं धान के किसानों को मारा जा रहा है। तो फिर कहीं सब्जी के किसानों को मारा जा रहा है। किसान की फसल आती है तो ये अपने गोदाम के दरवाजे खोल देते है। मार्केट को डाउन करते है। सस्ते में माल खरीदते है फिर महंगे में बेचते है।

मोदी सरकार इस बारे बात नहीं करती, जिस दिन करेगी उस दिन हम भी बात करेंगे। देश का किसान कमजोर नहीं है।”

Read More

  1. दिल्ली सरकार की योजना ‘देश के मेंटर्स’ के ब्रांड एम्बेसडर बने सोनू सूद, सीएम केजरीवाल ने दी जानकारी
  2. कोरोना का रौद्र रूप- मुंबई के एक स्कूल में 22 बच्चे हुए संक्रमित
  3. यूपी पुलिस ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को किया गिरफ्तार, जानें मामला
  4. काबुल ब्लास्ट के बाद अमेरिका ने लिया बदला, मार गिराए कई आतंकी
  5. लखनऊ स्थित सैनिक स्कूल के हीरक जयंती समारोह में शामिल हुए राष्ट्रपति
  6. तेजप्रताप के करीबी आकाश यादव राजद छोड़ लोजपा में हुए शामिल, चिराग की पोल खोलने की कही बात
  7. पीएम मोदी के ‘मन की बात’ में क्या रहा खास, जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *