जैसे-जैसे सुशांत सिंह की मौत के मामले में जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे ये गुत्थी और भी उलझती दिखाई दे रही है. जो भी नया चेहरा सामने आता है वह अपनी एक ऐसी बात कह जाता है जिससे मामला और भी उलझने लगता है.
सुशांत कैसे में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एनसीबी ने सुशांत के फार्म हाउस पर दबिश दी. वहाँ एनसीबी को भारी मात्रा में ड्रग्स के सेवन के दौरान इस्तेमाल होने वाले साजो सामन मिले. इसी बीच एक निजी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के अनुसार फार्म हाउस के मैनेजर रईस ने खुलासा किया की फार्म हाउस पर अक्सर सुशांत की पार्टियां हुआ करती थी और उसमें ड्रग्स का सेवन किया जाता था.
स्टिंग में कैद रईस ने और भी कई बड़े खुलासे किये है. रईस का अनुसार सुशांत का अक्सर फार्म हाउस आना जाना लगा रहना था. वह बहुत ही मस्तमौला इंसान थे. हमेशा खेलते-कूदते रहते थे. कभी स्विमिंग तो कभी साइकिलिंग करते रहते थे. सबके साथ मिलजुल कर रहते थे. मगर यूरोप टूर से आने के बाद सुशांत बदले-बदले रहने लगे थे. वहाँ से आने के बाद उनकी तबियत भी नासाज़ रहने लगी थी. किसी से ज्यादा न ही बात करते थे और न ही किसी से मुलाकात करते थे. यही नहीं, रईस ने ये खुलासा भी किया की पार्टियों में अक्सर सोहा अली खान अपनी उपस्तिथि दर्ज़ करवाती थी. मैनेजर ने ये ही बताया की 13 अप्रैल को फार्महाउस पर एक शानदार बर्थडे पार्टी हुई थी जिसमें रिया के माँ-बाप भी आये थे.
आपको बतादें की रिया चक्रवर्ती ने भी एनसीबी को दिए अपने बयान में यूरोप ट्रिप का ज़िक्र किया था. यही नहीं, सुशांत की बहन श्वेता, गार्ड और मैनेजर ने भी पुलिस को दिए बयान में यूरोप ट्रिप का ज़िक्र किया है.

रिया चक्रवर्ती की माने तो यूरोप में जिस होटल में सुशांत ठहरे थे वह एक गौथिक (भुतहा और रहस्यमई) होटल था जिसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी. वही सुशांत ने एक तस्वीर देखि थी जिसमें सैटर्न एक बच्चे को निगल रहा है. उसी तस्वीर को देखने के बाद सुशांत में बदलाव आया. हालांकि सुशांत के घर वालो ने रिया की इस कहानी को सिरे से नाकर दिया है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार रिया और उसके भाई शोविक ने टूर पर सुशांत के पैसो से जी भर कर अयाशी की जबकि सुशांत अपना ज्यादातर समय होटल में ही बिताते थे.

सुशांत के यूरोप टूर के बारे में कई कहानियां हवा में तैर रही है मगर ये बात साफ़ है की यूरोप टूर पर कुछ तो ऐसा हुआ था जिसने सुशांत की ज़िन्दगी में भूचाल ला दिया था.
