शिवसेना के वरिष्ठ नेता ने उच्चतम न्यायालय से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) के मामलों और बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान के मौलिक अधिकारों के उल्लंघन मामले की जांच शीर्ष अदालत के एक मौजूदा न्यायाधीश से कराने के लिए आदेश देने का अनुरोध किया है।
Tag: #Narcotics
गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस स्मृति दिवस पर राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए
अमित शाह ने कहा कि मैं शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से कहना चाहता हूँ कि पुलिस स्मारक पर शहीदों के नाम ही अंकित नहीं हैं बल्कि 130 करोड़ भारतीय के मन की भावना भी अंकित है। यह स्मारक सिर्फ पत्थर, ईंट, चूने और सीमेंट से बना स्मारक नहीं है, यह स्मारक हमें हमेशा याद दिलाता है कि इन वीर जवानों ने देश की आजादी को अमरत्व देने का काम किया है।
NCB ने रिया को जारी किया समन, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स विभाग की इस केस में एंट्री ने जांच को अलग दिशा दे दी है। इस मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारी की संभावना बनी हुई है। आज सुबह आ रही ताजा जानकारी के मुताबिक इस मामले में शुरू से शक के घेरे में रहीं रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
ड्रग्स खरीदने,बेचने और इस्तेमाल करने में शामिल हैं रिया चक्रवर्ती, बढ़ेगी मुसीबत, पढ़ें
सुशांत सिंह राजपूत केस में पहले दिन से अगर कोई शक के घेरे में है तो वह नाम है रिया चक्रवर्ती का। वह बेशक अपने दिए इंटरव्यू में खुद को बेकसूर बताती रही हैं और समय समय पर विक्टिम कार्ड खेलने का प्रयास किया है लेकिन जैसे जैसे सीबीआई सहित अन्य एजेंसियों की जांच आगे बढ़ रही है रिया पर शिकंजा कसता जा रहा है।
सुशांत केस में दो और गिरफ्तारी, रिया के भाई और सैमुअल मिरांडा को नारकोटिक्स ने किया अरेस्ट
सुशांत सिंह राजपूत केस मामले में अब कार्रवाई तेज हो गई है। सीबीआई की पूछताछ के बीच नारकोटिक्स विभाग ने लगातार दूसरे दिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ख़बरो के मुताबिक नारकोटिक्स विभाग की टीम ने रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सैमुअल मिरिंडा को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले आज सुबह एनसीबी की टीम रिया चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के आवास पर छापेमारी के लिए पहुंची थी।
17 हजार करोड़ के नशे और ड्रग्स के रैकेट का पर्दाफाश कर चुके अफसर को मिली सुशांत केस की कमान, जानें
सुशांत सिंह राजपूत केस मामले में हर दिन नए एंगल नई बात और नए राज के खुलने का सिलसिला जारी है। इस केस में अभी तक पुलिस, सीबीआई, नारकोटिक्स विभाग की एंट्री हो चुकी है। इस केस में पहली गिरफ्तारी कल ड्रग्स के एंगल को लेकर ही की गई। एक के बाद एक धड़ाधड़ तीन गिरफ्तारियां हुईं। इस केस में गिरफ्तारी और एक के बाद एक जुड़ती कड़ियों के बीच यह लगभग साफ है कि नारकोटिक्स विभाग की जांच के बाद बहुत कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
पुलिस, ईडी, सीबीआई के बाद अब सुशांत केस में नारकोटिक्स ब्यूरो की एंट्री, दर्ज हुआ केस
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस मामले में नई नई खबरों का आना अनवरत जारी है। यह केस एक अनसुलझी पहेली की तरह हो चुका है। इसमें एक जवाब ढूंढने की कोशिश में लगे जांचकर्ता दूसरे सवाल में उलझ जाते हैं। कभी मनी लॉन्ड्रिंग तो कभी ड्रग्स की एंट्री ने इस केस को और पेचीदा बना दिया है और अब एक ताजा अपडेट के मुताबिक नारकोटिक्स ब्यूरो ने भी अब इस मामले में एक नया केस दर्ज किया गया है।
