आर्यन खान ड्रग्स केस- क्या शिवसेना दे रही आर्यन का साथ?

शिवसेना के वरिष्ठ नेता ने उच्चतम न्यायालय से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) के मामलों और बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान के मौलिक अधिकारों के उल्लंघन मामले की जांच शीर्ष अदालत के एक मौजूदा न्यायाधीश से कराने के लिए आदेश देने का अनुरोध किया है।

राज्यमंत्री किशोर तिवारी ने संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत याचिका दायर करते हुए देते हुए मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना से मामले में ‘सर्वोच्च प्राथमिकता’ के आधार पर हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। मंत्री ने कहा कि पिछले लगभग दो सालों से ‘दुर्भावनापूर्ण उद्देश्यों’ के साथ ‘पक्षपातपूर्ण’ एनसीबी फिल्मी हस्तियों, मॉडलों और अन्य सेलेब्स को परेशान कर रहा है।

“अनुच्छेद 32 के तहत, सर्वोच्च न्यायालय और भारत के मुख्य न्यायाधीश मौलिक अधिकारों के उल्लंघन से संबंधित हर मामले का संज्ञान लेने के लिए बाध्य हैं, जैसा कि संविधान के भाग 3 के तहत गारंटी दी गई है, जिसका एनसीबी उल्लंघन कर रहा है”, किशोर तिवारी ने कहा।

विशेष एनडीपीएस कोर्ट द्वारा आर्यन खान और अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पर फैसला 20 अक्टूबर तक सार्वजनिक अवकाश का हवाला देते हुए टालने के बारे में भी याचिका में कहा गया है।

“इसने आरोपी को बड़े अपमान का शिकार बनाया है और अलोकतांत्रिक और अवैध रूप से जेल में 17 रातों के लिए रखा है। यह संविधान में निहित जीवन और स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार की पूरी तरह से अवहेलना है” याचिका में कहा गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *