सुशांत सिंह राजपूत मामले में न्याय दिलाने की मांग से शुरू हुई जांच की दिशा अलग दिशा में बढ़ते हुए बॉलीवुड में फैले ड्रग्स के उस सिंडिकेट पर आ टिकी है जिसमे कई बड़े नाम सामने अब तक आ चुके हैं।
इनमें से कई अब एनसीबी की हिरासत में हैं या आने वाले दिनों में गिरफ्तार किए जा सकते हैं। इसी क्रम में आज बॉलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्रियों से एनसीबी की टीम ने घंटों लंबी पूछताछ की है।
अभिनेत्रियों और आज की पूछताछ के बारे में जानकारी देते हुए एनसीबी के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के डिप्टी डीजी मुथा अशोक जैन ने मीडिया से कहा,”आज करिश्मा प्रकाश, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर का बयान रिकॉर्ड किया गया है।
एक व्यक्ति क्षितिज प्रसाद जिनसे पूछताछ हो रही थी उसे गिरफ़्तार कर लिया गया है। कल उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।” आपको बता दें कि ड्रग्स के एंगल के सामने आने के बाद अभी तक कई बड़े नाम सलाखों के पीछे जा चुके हैं।
आज करिश्मा प्रकाश, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर का बयान रिकॉर्ड किया गया है। एक व्यक्ति क्षितिज प्रसाद जिनसे पूछताछ हो रही थी उसे गिरफ़्तार कर लिया गया है। कल उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा : मुथा अशोक जैन, डिप्टी डीजी, दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र, एनसीबी pic.twitter.com/Li74quG76R
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 26, 2020
यह भी पढ़ें NCB ने रिया को जारी किया समन, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
यह भी पढ़ें BIG BREAKING: NCB ने एक ड्रग मामले में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को किया तलब, जाने कब होगी पेशी
यह भी पढ़ें रिया चक्रवर्ती को इस जेल में किया गया शिफ्ट, NCB सेल में जागते हुए कटी रात
यह भी पढ़ें क्या नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अब करन जौहर के साथ खेलेगा ‘कॉफ़ी विद करण’, जानिये क्या है मामला
