दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ हाल ही में हुई बैठक में हमने निर्णय लिया कि हर घर में 24 घंटे पानी पहुंचे इसके लिए एक सलाहकार नियुक्त किया जाएगा,नियुक्ती की कार्रवाई शुरू हो गई है।
सलाहकार हमें सुझाव देगा कि हर घर में 24 घंटे पानी पहुंचाने के लिए क्या-क्या करना चाहिए।
केजरीवाल ने यह भी बताया कि पानी की कमी या दिल्ली में 24 घंटे पानी को आपूर्ति कैसे सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा,”हम राष्ट्रीय राजधानी में पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए विभिन्न राज्यों की सरकार से जैसे यूपी, उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों की सरकार से बातचीत कर रहे हैं ताकि दिल्ली में और पानी मिल सके।”
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी की केजरीवाल को अगुवाई वाली सरकार ने अपने एजेंडे में पानी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा को पहले दिन से सबसे ऊपर जगह दे रखी है। इस क्रम में जहां 200 यूनिट बिजली दिल्ली में फ्री है वहीं पानी भी फ्री किया जा चुका है।
इसके अलावा दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक बनाने और स्कूल को वैश्विक स्तर पर तैयार करने जैसे कई कामों की तारीफ पूरे देश मे हो चुकी है। ऐसे में केजरीवाल के इस फैसले की भी तारीफ होनी शुरू हो गई है।
