IPL 2020: पॉइंट्स टेबल में हुआ भारी फेरबदल, अब किसके सर सज रही है ऑरेंज और पर्पल कैप, देखिये लिस्ट

आईपीएल के इस सीजन में अब तक 8 मैच खेले जा चुके है जिसमें सबसे ज्यादा चेन्नई ने 3 मैच खेले है. राजस्थान ने अभी तक अपना एक ही मैच खेला जिसमें उसने जीत हासिल की है जबकि बाकी सभी टीमें अपने 2-2 मैच खेल चुकी है.

सबसे पहले बात करे पॉइंट्स टेबल की तो दिल्ली ने सबको चौंकाते हुए पॉइंट्स टेबल में 4 अंको के साथ पहला स्थान प्राप्त कर लिया है. पॉइंट्स टेबल में दिल्ली के पहले नंबर पर आने के साथ ही पंजाब दूसरे नंबर पर और मुंबई 2 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर आ गई है. राजस्थान की टीम चौथे नंबर पर काबिज़ है. हैदराबाद के खिलाफ कल का मैच जीतने के बाद कोलकाता की टीम 5वें नंबर पर पहुँच गई है. चेन्नई की टीम अब छटे स्थान पर खिसक गई है. बैंगलोर की टीम 2 अंकों के साथ 7वें और हैदराबाद की टीम बिना खाता खोले 8वें नंबर पर मौजूद है.

बात करे ऑरेंज कैप की तो 173 रनों के साथ CSK के डु प्लेसिस फिर से पहले नंबर पर आ गए है. इसके साथ ही पंजाब के कप्तान के एल राहुल 153 रनों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गए है. पंजाब के मयंक शर्मा 115 रनों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज़ है. KKR के खिलाफ अपनी शानदार पारी के बाद MI के कप्तान रोहित शर्मा ऑरेंज कैप की लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गए है. रोहित ने अब तक 2 मैचों में 92 रन बनाये है. पांचवे स्थान पर 85 रनों के साथ हैदराबाद के मयंक शर्मा मौजूद है.

अब बात करें पर्पल कैप की तो 5 विकटों के साथ दिल्ली के रबाडा पर्पल कैप की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए है. 4 विकेट के साथ ही चेन्नई के सैम कुरैन दूसरे नंबर पर है. तीसरे नंबर पर पंजाब के मोहम्मद शमी, चौथे स्थान पर है RCB के युजवेंद्र चहल और पांचवे पायदान पर पंजाब के ही शेल्डन कॉट्रेल काबिज़ है. आपको बतादें की आईपीएल में अभी तक सभी ने 4-4 विकेट लिए है.

IPL 2020: जानिए KKR vs SRH मैच की 100 प्रतिशत सटीक भविष्यवाणी, कौन किसपर रहेगा भारी, क्या कहते है आंकड़े, देखिये प्लेइंग 11

IPL 2020: हार्दिक पंड्या के हिट विकेट होने पर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर कर रहे है ट्रोल, देखिये हिट विकेट होने का वीडियो और मज़ेदार मीम्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *