अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को तीन महीने से ज्यादा का वक़्त हो चुका है। उनकी मौत के बाद से हर दिन कोई न कोई अपडेट इस केस से जुड़ा सामने आता रहा है। हालांकि अब जो अपडेट एम्स पैनल की तरफ से ऑन रिकॉर्ड दिया गया है उसके मुताबिक टीम ने किसी भी तरह से हत्या और जहर देने संबंधी थ्योरी को नकार दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही इस केस के रहस्यों से पर्दा हट सकता है और इसका पटापेक्ष हो सकता है।
जानकारी के मुताबिक एम्स की टीम ने अपनी जांच पूरी कर ली है। एम्स डॉक्टर्स की टीम ने सोमवार को सीबीआई के साथ अपनी जांच रिपोर्ट साझा की थी जिसमें कूपर अस्पताल के तथ्यों को भी ध्यान में रखा गया है। एम्स की रिपोर्ट मिलने के बाद अब सीबीआई आत्महत्या के एंगल से जांच करेगी। जांच मे देखा जाएगा कि सुशांत ने किन वजहों से आत्महत्या की है। या फिर क्या उन्हें किसी ने आत्महत्या के लिए उकसाया था? इस रिपोर्ट में हत्या और जहर देने की संभावना से इनकार किया गया है। इसी के साथ अब एम्स टीम अपनी जांच को खत्म मान कर चल रही है और जल्द ही फ़ाइल बंद कर सकती है।
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच सबसे पहले मुम्बई पुलिस कर रही थी। बाद में नए नए खुलासे और विवादों के सामने आने और परिवार की मांग के बाद इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई। इसके बाद पैसों और ड्रग्स के एंगल के सामने आने के बाद इस केस में ईडी और एनसीबी ने भी अपनी जांच शुरू की थी। ईडी और सीबीआई की तरफ से इस केस में कुछ खास बातें सामने नही आई हैं वहीं एनसीबी की टीम की जांच में बॉलीवुड में ड्रग्स के बड़े जाल का खुलासा हुआ। इस मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं।
सुशांत सिंह केस: रिया की FIR पर अब सुशांत की बहनों से CBI करेगी पूछताछ!
सुशांत के ड्रग्स लेने की बात आई सामने तो स्वरा भास्कर ने कहा- बस या अभी और भद्द पिटवानी है..
