हाथरस- पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, डीजीपी भी हैं साथ

उत्तरप्रदेश के हाथरस में एक दलित लड़की की बलात्कार और हत्या के बाद पुलिसिया कार्रवाई से उपजे गुस्से की गूंज सड़क से सोशल मीडिया तक और यूपी के साथ साथ पूरे देश मे सुनाई दे रहे है। विपक्ष के नेता और मीडिया जहां परिवार से मिलने की जिद्द पर अड़ा है वहीं यूपी पुलिस इन्हें पीड़ित के गांव जाने से रोकने अपर आमदा है। विवाद कि असली वजह भी यही है और इसी पर सवाल है कि आखिर यूपी पुलिस क्या छुपा रही है? किस बात का डर है?

इन सभी घटनाक्रमों के बीच उत्तरप्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी और डीजीपी एचसी अवस्थी आज पीड़िता के परिजनों से मिलने हाथरस में पीड़िता के गांव पहुंचे। समाचार एजेंसी एएनआइ द्वारा साझा की गई तस्वीरों में डीजीपी और गृह सचिव जमीन पर बैठ पीड़िता के परिवार से बात करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले कल योगी सरकार ने जिले के एसपी विक्रांत वीर सहित 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था।

इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद एक बयान में यह कहा था कि दोषियों को ऐसा दंड देंगे कि यह एक उदाहरण होगा। वहीं दूसरी तरफ आज फिर एक बार राहुल गांधी पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए निकले हैं। राहुल के हाथरस जाने की खबरों के बीच यूपी पुलिस ने नोएडा एक्सप्रेसवे पर उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर दी है। 

हाथरस गैंगरेप: योगी के मंत्री के बिगड़े बोल, बोले नहीं हुआ रेप, घटना को बताया ‘छोटा सा मुद्दा’
हाथरस गैंगरेप Fact Check: प्रधानमंत्री मोदी के साथ दिख रहे इस शक्श को सोशल मीडिया बता रहा है आरोपी का पिता, जाने क्या है सच्चाई
हाथरस गैंगरेप: ब्राह्मणों-ठाकुरों के 12 गावों ने आरोपियों के साथ खड़ा होने का लिया फैसला! अलग-थलग पड़े दलित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *