उत्तरप्रदेश के हाथरस में एक दलित लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या के बाद पुलिस की कार्रवाई से उपजे आक्रोश से यूपी सरकार बुरी तरह घिरी हुई है। पीड़िता के गाँव मे विपक्षी नेताओं सहित मीडिया की एंट्री पर भी बैन लगा दिया गया है।
इस मामले को लेकर सरकार लगातार आम लोगों सहित विपक्ष के निशाने पर है। इसी बीच जहां कल योगी सरकार ने जिले के एसपी सहित पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया वहीं आज यूपी के मुख्य सचिव और डीजीपी पीड़िता के परिवार से मिलने यूपी पहुंचे।
इन तमाम घटनाक्रमों के बीच यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री रमापति शास्त्री ने विपक्ष द्वारा इस मुद्दे पर की जा रही राजनीति पर बड़ा बयान दिया है। समाचार एजेंसी एएनआइ से बातचीत में योगी के मंत्री ने कहा कि,”हाथरस मामले पर विपक्ष पूरा गैर जिम्मेदराना रवैया अपना रहा है।
विपक्ष को दलित बेटी की इज्जत का सम्मान प्रिय नहीं है। विपक्ष जानबूझकर इस क्षेत्र में जातीय दंगा करवाना चाहता है। बहन मायावती जी प्रदेश की पूर्व CM हैं उन्हें मामले की गंभीरता समझनी चाहिए थी।”
विपक्ष के ट्वीट, ओडियो टेप्स और पुरानी घटनाएं दंगे की साजिश की ओर इशारा कर रही हैं। यूपी में दंगे की साजिश है, हाथरस तो केवल बहाना है: यूपी मंत्री रमापति शास्त्री https://t.co/gyW10c803x
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 3, 2020
शास्त्री ने विपक्ष द्वारा इस मुद्दे को तूल दिए जाने पर अजीबोगरीब बयान भी दे डाला, उन्होंने कहा-विपक्ष के ट्वीट, ओडियो टेप्स और पुरानी घटनाएं दंगे की साजिश की ओर इशारा कर रही हैं। यूपी में दंगे की साजिश है, हाथरस तो केवल बहाना है।
आपको बता दें कि योगी सरकार और यूपी पुलिस पर विपक्ष लगातार कुछ छिपाने का आरोप लगा रहा है। साथ ही पीड़िता की मौत के बाद आनन-फानन में रात के वक़्त पुलिस द्वारा अंतिम संस्कार करना भी आम लोगों सहित विपक्ष को नागवार गुजरा है।
यह भी पढ़े हाथरस गैंगरेप: योगी के मंत्री के बिगड़े बोल, बोले नहीं हुआ रेप, घटना को बताया ‘छोटा सा मुद्दा’
यह भी पढ़े हाथरस गैंगरेप Fact Check: प्रधानमंत्री मोदी के साथ दिख रहे इस शक्श को सोशल मीडिया बता रहा है आरोपी का पिता, जाने क्या है सच्चाई
यह भी पढ़े हाथरस गैंगरेप: ब्राह्मणों-ठाकुरों के 12 गावों ने आरोपियों के साथ खड़ा होने का लिया फैसला! अलग-थलग पड़े दलित
