बॉलीवुड के बाद अब टीवी इंडस्ट्री तक भी पहुंची ड्रग्स केस की जांच, जानिए NCB ने किन सितारों को किया सम्मन

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग एंगल की जांच की आंच अब टीवी इंडस्ट्री तक भी पहुँच गई है. बड़े-बड़े फ़िल्मी सितारों के नाम सामने आने के बाद अब टीवी के सितारों के नाम भी इस डर्टी गेम में सामने आने लगे है.

टाइम्स नाउ की एक न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार अनुज केशवानी और राहिल ने NCB को पूछताछ में टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के नाम भी बताये है जिन्हे वह अक्सर ड्रग सप्लाई किया करते थे. जो 2 नाम अभी सामने निकलकर आ रहे है वो है अबिगैल पांडे और सनम जौहर के. इसी सिलसिले में NCB ने सुबह पहले इनके घर रेड भी की थी. मगर इस बात की जानकारी सामने नहीं आ पायी है की राइड में NCB के हाथ क्या-क्या नए सबूत हाथ लगे.

ये दोनों टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है. यह दोनों डांस रियलिटी शो नच बलिए का भी हिस्सा रह चुके है. इन दोनों को NCB ने सम्मन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है. न्यूज़ चैनल के अनुसार इन दोनों टीवी सितारों को सम्मन करने से पहले ही इनके खिलाफ NCB पुख्ता सबूत जुटा लिए थे.

आपको बतादें की इतना हाई प्रोफाइल मामला होने की वजह से NCB बिना पुख्ता सबूत के किसी के ऊपर भी हाथ डालने से बच रही है. शायद यही वजह है की अभी तक सारा अली खान, दीपिका पादुकोण और रकुल प्रीत सिंह का नाम सामने आने के बाद भी इन फ़िल्मी सितारों को अभी तक पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है. मगर इस बात के पूरे-पूरे कयास लगाए जा रहे है की NCB जल्द ही सभी लोगो को पूछताछ के लिए बुलाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *