पाक की नापाक हरकत पर गुस्साए NSA अजित डोभाल, बीच में ही में छोड़ी SCO की बैठक

नेशनल सिक्यॉरिटी अडवाइजर (NSA) अजित डोभाल अपने सख्त अंदाज़ के लिए जाने जाते है. ऐसा ही कुछ देखने को मिला शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) की वर्चुअल मीटिंग में जब पाक की एक नापाक हरकत के चलते वह मीटिंग बीच में ही छोड़ कर चले गए. इस मीटिंग की अध्यक्षता रूस कर रहा था.

दरसल मंगलवार को हुई इस मीटिंग में पाकिस्तान ने जानबूझकर एक भ्रामक नक्शा पेश किया. इस नक़्शे में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, सियाचिन और जूनागढ़ को पाकिस्तान का हिस्सा दर्शाया गया है. ये बात अजित डोभाल को नागवार गुजारी और उन्हें गुस्सा आ गया और विरोधस्वरूप उन्होंने मीटिंग बीच में ही छोड़ दी.

इस घटना पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव का बयान सामने आया है. कहा ”रूस की मेजबानी में SCO सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में पाकिस्तानी एनएसए ने जानबूझकर एक काल्पनिक नक्शा पेश किया, जिसे पाकिस्तान हाल ही में प्रचारित कर रहा है. ”यह मेजबान की ओर से जारी सलाहों की उपेक्षा और बैठक के नियमों का उल्लंघन है. मेजबान से परामर्श के बाद भारतीय पक्ष ने विरोध जताते हुए बैठक को छोड़ दिया. ”

आपको बता दें कि SCO एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जिसका उद्देश्य संबंधित क्षेत्र में शांति, सुरक्षा व स्थिरता बनाए रखना है। कज़ाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान इसके सदस्य देश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *