अजय भट्ट ने 8 जुलाई, 2021 को रक्षा राज्य मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद, उन्होंने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से साउथ ब्लॉक में उनके कार्यालय में मुलाकात की। रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार और रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री अजय भट्ट का उनके कार्यालय में स्वागत किया।
Tag: #Indiangovt
भारत और नाइजीरिया के बीच शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए बाहरी अंतरिक्ष की खोज और इसके उपयोग में सहयोग पर हुए समझौता ज्ञापन को मिली मंजूरी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल को शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए बाहरी अंतरिक्ष की खोज और इसके उपयोग में सहयोग पर भारत और नाइजीरिया के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) से अवगत कराया गया। एमओयू पर जून, 2020 में बेंगलुरु में भारत के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अगस्त 13, 2020 को अबूजा में नाइजीरिया के राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान और विकास एजेंसी (एनएएसआरडीए) ने हस्ताक्षर किए हैं।
मंत्रिमंडल ने आईसीएआई, भारत और सीपीए, पापुआ न्यू गिनी के बीच हुए एमओयू को स्वीकृति दी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाले केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने पापुआ न्यू गिनी में क्षमता निर्माण और अकाउंटिंग, फाइनेंशियल तथा ऑडिट नॉलेज बेस को मजबूत बनाने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) और सर्टिफाइड प्रैक्टिसिंग एकाउंटेंट्स, पापुआ न्यू गिनी (सीपीए पीएनजी) के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
भारत और जापान ने बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य देखभाल को मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया
भारत और जापान के विशेषज्ञों ने दोनों देश के बुजुर्गों की स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने और वृद्धावस्था की पुनर्कल्पना और अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाने के लिए आयोजित वेबिनार में इसके लिए आवश्यक अनुसंधान, प्रदर्शन और कार्यान्वयन की पुनर्कल्पना करते हुए दोनों देशों ने सहयोग करने के उन तरीकों पर चर्चा की|
पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डे पर बनेगी नई टर्मिनल बिल्डिंग
पोर्ट ब्लेयर स्थित वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जल्द ही एक नया टर्मिनल भवन बनने जा रहा है। इस समय हवाई अड्डे की क्षमता सालाना 18 लाख यात्रियों के आने-जाने की है। यात्रियों के आने-जाने की संख्या में वृद्धि को देखते हुए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने 700 करोड़ रुपए की लागत से न्यू इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण का कार्य शुरू किया है।
चीनी कंपनियां अब यह लिख झांसा दें रही हैं, कहीं आप भी तो नही हुए कंफ्यूज?
लद्दाख की गलवान वैली में भारत और चीनी सैनिकों में हुई झड़प के बाद से ही चीनी सामान और एप्प पर प्रतिबंध और उसके बहिष्कार की मांग तेज हो गई थी। इस मांग को देखते हुए सरकार ने भी एक के बाद एक कई फैसले लिए। 59 चीनी एप्प को बैन कर दिया गया। कई वस्तुओं के आयात पर रोक लगा दी गई और यहां तक कि ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को भी यह कहा गया कि आप वस्तुओं के बारे में जानकारी सार्वजनिक करें कि कहीं वह मेड इन चाइना तो नही है?
