लद्दाख स्थित भारत-चीन सीमा से बड़ी खबर आ रही है। खबर के मुताबिक लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर गोलीबारी की घटना घटित हुई है। इस बात की जानकारी न्यूज़ एजेंसी ANI ने साझा की है।
न्यूज़ एजेंसी ने एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए सूत्रों के हवाले से लिखा कि पूर्वी लद्दाख सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गोलीबारी की घटना हुई है, जहां भारत और चीन की सेना तीन महीने से अधिक समय से आमने-सामने डटी हैं और गतिरोध जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: स्रोत
Incident of firing took place on the Line of Actual Control (LAC) in Eastern Ladakh sector where troops of India and China have been engaged in a stand-off for over three months. More details awaited: Sources pic.twitter.com/URFIpr22ZP
— ANI (@ANI) September 7, 2020
आपको बता दें कि गलवान घाटी में 20 जवानों की शहादत के बाद भारतीय सेना की लगातार आक्रामकता से ड्रैगन बौखलाया हुआ है और कई नापाक हरकतें कर चुका है। भारतीय सेना हेलमेट टॉप, पैंगोंग त्सो सहित कई सामरिक महत्व के कई इलाकों में फ्रण्टफुट पर मौजूद हैं और चीन इसी से बौखलाया हुआ है।
गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत की आक्रामकता से बौखलाए हुए हैं और अपनी सेना के कार्यकलाप से नाराज हैं और कई अहम बदलाव चीनी सेना में देखने को कील सकते हैं। बाकी ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा है।
