आईपीएल के 5वें मैच में आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. अबु धाबी में खेले जाने वाले इस मुकाबले को जीतकर जहां कोलकाता जीत के साथ आईपीएल का आगाज़ करना चाहेगा वहीँ चेन्नई के हाथों पहला मैच गवां चुकी मुंबई इस मैच को जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी.
आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अबतक 25 मुकाबले हो चुकें है जिसमें 19 में मुंबई और 6 में कोलकाता ने जीत हासिल की है और एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका. बात करें यूएई की तो लगता है यूएई मुंबई को रास नहीं आती. मुंबई ने अबतक यहां 5 मुकाबले खेले है जहाँ पाँचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है वहीँ दूसरी और कोलकाता ने यूएई में 5 में से 2 मैचों में जीत दर्ज़ की है और 3 में उसे भी हार का सामना करना पड़ा है.
बात करे मौसम की तो तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है. पिच फ्लैट होने के कारण बल्लेबाज़ों को खासी मदद मिल सकती है मगर दूसरी और स्पिनर्स के लिए भी पिच मददगार साबित होगी. इस ग्राउंड पर अभी तक टी-20 के 45 मुकाबले खेले गए है जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 19 बार जीती है. वहीँ पहले गेंदबाजी करने वाली टीम के सर 26 बार जीत का सहरा सजा है.
आइये आपको बताते है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
दिनेश कार्तिक (कप्तान) , इयोन मोर्गन, नीतिश राणा, शुभमन गिल, कुलदीप यादव, पैट कमिंस, आंद्रे रसेल , सुनील नारायण, रिंकू सिंह, राहुल त्रिपाठी, शिवम मावी/कमलेश नागरकोटी
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड, कृणाल पंड्या, नाथन कूल्टर नाइल, क्विंटोन डि कॉक, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, सौरभ तिवारी.
IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ किया आईपीएल का आगाज़, चेन्नई को 16 रनों से दी मात
