आईपीएल 2020 के चौथे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 16 रनों से हराकर जीत के साथ अपने आईपीएल सीजन की शुरुआत की है. राजस्थान की और से संजू ने 32 गेंद पर 74 रन बनाए और स्मिथ ने 47 गेंदे खेलकर 69 रन की शानदार पारी खेली. वहीँ चेन्नई की ओर से ज्यादा फाफ डु प्लेसिस ने 37 बोलों पर 72 रन की तूफानी पारी खेली.
इन सभी पारियों के बावजूद ये मैच जिस वजह से चर्चा का कारण बना उसकी एक और ख़ास वजह है और वह है आखरी ओवर में चेन्नई के कप्तान धोनी की बल्लेबाज़ी. अंतिम ओवर में धोनी का वही पुराना रौद्र रूप देखने को मिला जिसके लिए वह जाने जाते है. अंतिम ओवर में चेन्नई को जीत के 38 रनों की आवश्यकता थी मगर धोनी के 3 गगनचुम्बी छक्कों की बदौलत 21 रन ही बना सकी. धोनी अंतिम ओवर में जीत तो नहीं दिला पाए मगर उनके द्वारा लगाए गए छक्के 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल में जीत के लिए लगाए छक्के की याद ज़रूर दिला गए. धोनी ने 17 गेंद पर नाबाद 29 रन बनाए.
राजस्थान की तरफ से आखरी ओवर कर रहे टॉम कुर्रन की धारदार गेंदों के बावजूद धोनी ने एक के बाद एक लगातार 3 छक्के लगाकर अपने आलोचकों का मुँह बंद कर दिया जो पिछले काफी समय से धोनी के फॉर्म को लेकर सवाल उठा रहे थे. एक छक्का तो इतना लम्बा था की बाल सीधे ग्राउंड से बाहर सड़क पर जा गिरी जिसे सड़क पर चल रहा एक आदमी उठाकर ले जाता हुए कैमरे में क़ैद भी हो गया.
आपको बतादें की 15 अगस्त को ही धोनी ने अंतरास्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के घोषणा की थी. धोनी ने अपना आखिरी अंतरास्ट्रीय मैच 2019 में वर्ल्ड कप में खेला था.
IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ किया आईपीएल का आगाज़, चेन्नई को 16 रनों से दी मात
Dream 11 आईपीएल की ड्रीम शुरुआत, 20 करोड़ लोगों ने देखा मुंबई और चेन्नई के बीच मुकाबला
