IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ किया आईपीएल का आगाज़, चेन्नई को 16 रनों से दी मात

आईपीएल 2020 के चौथे मैच में आज राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 16 रनों से हराकर जीत के साथ अपने आईपीएल सीजन की शुरुआत की है. शारजाह में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बनाए। वहीँ चेन्नई की टीम 200 रन ही बना पायी.

चेन्नई ने टॉस जीतकर राजस्थान को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया. राजस्थान की और से संजू ने 32 गेंद पर 74 रन बनाए और स्मिथ ने 47 गेंदे खेलकर 69 रन की शानदार पारी खेली. वहीँ अपनी गेंदबाज़ी के लिए मशहूर जोफ्रा आर्चर ने 8 गेंद में 27 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. इसमें 4 शानदार छक्के भी शामिल थे. इन शानदार परियों की बदौलत राजस्थान ने चेन्नई के सामने 217 रनों का लक्ष्य रखा. वहीँ गेंदबाज़ी की बात की जाए तो चेन्नई की तरफ से सैम सबसे सफल गेंदबाज़ रहे. उन्होंने 33 रन देकर 3 विकेट लिए. दीपक चाहर, लुंगी एंगिडी, और पीयूष चावला ने 1-1 विकेट लिए.

वहीँ बात करे चेन्नई की तो फाफ डु प्लेसिस की जुझारू पारी और अंतिम ओवरों में धोनी की तूफानी पारी भी चेन्नई को हार से नहीं बचा सकी. चेन्नई की ओर से ज्यादा फाफ डु प्लेसिस ने 37 बोलों पर 72 रन की पारी खेली. अंतिम ओवर में चेन्नई को जीत के 38 रनों की आवश्यकता थी मगर धोनी के 3 गगनचुम्बी छक्कों की बदौलत 22 रन ही बना सकी. राजस्थान की तरफ से राहुल तेवतिया ने 37 रन देकर 3 विकेट चटके.

अपनी शानदार पारी के लिए संजू सेमसन को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाज़ा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *