बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने समय से पहले ली रिटायरमेंट, NDA की टिकट पर लड़ सकते है विधानसभा का चुनाव

बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने समय से पहले रिटायरमेंट ले लिया है. उन्होंने राज्यपाल को आवेदन दिया था जिसको स्वीकार कर लिया है. गुप्तेश्वर पांडेय के रिटायरमेंट लेते ही उनके राजनीति में जाने की चर्चा ज़ोर पकड़ने लगी है. इस चर्चा को हवा तब मिली जब खुद पांडेय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया जिसमें उन्होंने कहा ’23 सितंबर को शाम 6 बजे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव आऊंगा. उन्होंने इसे ‘मेरी कहानी, मेरी जुबानी’ नाम दिया है.

चर्चा है की पांडेय को आने वाले बिहार चुनाव में बक्सर या भोजपुर से एनडीए का उम्मीदवार बनाया जा सकता है. हालांकि पांडेय ने फिलहाल किसी भी बात पर प्रतिक्रिया देने से साफ़ इंकार कर दिया है. इससे पहले भी 2009 में भी बीजेपी की टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पांडेय ने VRS लिया था मगर टिकट नहीं मिलने के कारण उन्होंने फिर से आईपीएस सेवा में आने की अर्ज़ी लगाईं थी जिसे तत्कालीन मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने स्वीकार कर लिया था.

हाल ही में पांडेय सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर चर्चा में आये थे जब उन्होंने रिया चक्रवर्ती को कहा था की उनकी औकात नहीं है कि वो नीतीश कुमार पर टिप्पणी करें. गुप्तेश्वर पांडेय 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी है. 31 जनवरी 2019 से वह बिहार के DGP के पद पर तैनात थे. पांडेय का कार्यकाल ख़त्म होने में केवल 5 महीनों का समय ही बचा था.

बिहार विधानसभा चुनाव- तेजस्वी बोले-अभी बिहार-बिहार करेंगे, चुनाव होते ही भूल जाएंगे

बिहार विधानसभा चुनाव- राजद को इस दल का मिला साथ, जानें कितना होगा असर

चिराग की मार्मिक चिट्ठी हुई वायरल, कहा- पापा आईसीयू में हैं, फिलहाल बिहार आना संभव नही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *