बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडे ने अपने पति पर हनीमून के दौरान मोलेस्टेशन और मारपीट करने का आरोप लगाया, हुआ अरेस्ट

बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडे की शादी अभी परवान भी नहीं चढ़ी थी की उनकी शादीशुदा ज़िंदगी में भूचाल आ गया. पूनम पांडे ने अपने पति पर मोलेस्टेशन, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने पूनम पांडे की शिकायत पर उनके पति सैम बॉम्बे को गिरफ्तार कर लिया है.

गोवा के कानाकोना पुलिस थाने के इंस्‍पेक्‍टर तुकाराम चव्‍हाण के अनुसार, पूनम ने अपनी श‍िकायत में कहा है कि उनके पति ने उन्‍हें मोलेस्‍ट किया और मारपीट भी की. मारपीट के दौरान पूनम को सर और पीठ पर गहरी चोट आई है. यही नहीं, जब पूनम ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो सैम ने उन्‍हें अंजाम भुगतने की धमकी भी दी. हाल ही में पूनम पांडे अपने पति सैम बॉम्बे के साथ हनीमून मनाने गोवा पहुंची थी. यहीं पर पूनम पांडे की फिल्म की शूटिंग भी चल रही है.

शिकायत मिलने के बाद पलिस ने सैम बॉम्बे को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सैम का अब मेडिकल टेस्‍ट किया गया है. यह भी जानकारी निकलकर सामने आ रही है की सैम को आज अदालत में पेश किया जाएगा. बता दें कि पूनम पांडे ने 10 सितंबर को सोशल मीडिया पर अपने विवाह की घोषणा की थी और कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी.

सैम बॉम्बे मुंबई में एड-फिल्म निर्माण का काम करते है. वह बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ काम कर चुके है जिसमें अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, जैकलीन फर्नांडिस, तमन्नाह भाटिया, अल्लू अर्जुन, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और युवराज सिंह प्रमुख है.

ड्रग केस में दीपिका का नाम आने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है #चरसी_दीपिका_पादुकोण, लोगों ने शेयर किये मज़ेदार मीम्स, देखें

ड्रग्स केस में नाम सामने आने के बाद दिया मिर्ज़ा ने दी सफाई, कभी नहीं किया ड्रग्स का इस्तेमाल, छवि खराब करने की कोशिश

क्या नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अब करन जौहर के साथ खेलेगा ‘कॉफ़ी विद करण’, जानिये क्या है मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *