पॉलिटिक्स में गुप्तेश्वर पांडे की एंट्री पर चर्चा के बीच वायरल हुआ ‘रॉबिनहुड बिहार के’ गाना, देखें वीडियो

बिहार के डीजीपी पद से गुप्तेश्वर पांडे के इस्तीफा देने के बाद से उनकी पॉलिटिक्स में एंट्री लगभग तय मानी जा रही है। बेशक अभी पांडे जी अपने पत्ते नही खोल रहे और राजनीति में जाने और चुनाव लड़ने के सवालों को टाल रहे हैं लेकिन यह माना जा रहा है कि वह आगामी बिहार विधानसभा में बक्सर से या वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।


खैर अचानक कल रात से मीडिया की सुर्खियों में लगातार बने रहे पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे का गाना बिहार के रॉबिनहुड को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। डीजीपी की मौजूदगी की वजह से यह गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है।

इस गाने को बिग बॉस शो के प्रतिभागी रहे बिहार के रहने वाले दीपक ठाकुर ने बनाया है।गाने को लिखा, बनाया और गाया दीपक ठाकुर ने है। संगीत निखिल शांतनु का है। गाने को डायरेक्ट अभय शांतनु ने किया है। 

बिहार विधानसभा चुनाव- तेजस्वी बोले-अभी बिहार-बिहार करेंगे, चुनाव होते ही भूल जाएंगे

बिहार विधानसभा चुनाव- राजद को इस दल का मिला साथ, जानें कितना होगा असर

बिहार विधानसभा चुनाव- जानें कोरोना काल मे कुल कितने बूथ और कितने मतदाता होंगे चुनाव में शामिल

बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने समय से पहले ली रिटायरमेंट, NDA की टिकट पर लड़ सकते है विधानसभा का चुनाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *