बिहार के डीजीपी पद से गुप्तेश्वर पांडे के इस्तीफा देने के बाद से उनकी पॉलिटिक्स में एंट्री लगभग तय मानी जा रही है। बेशक अभी पांडे जी अपने पत्ते नही खोल रहे और राजनीति में जाने और चुनाव लड़ने के सवालों को टाल रहे हैं लेकिन यह माना जा रहा है कि वह आगामी बिहार विधानसभा में बक्सर से या वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।
Tag: #DGP
क्या है UP SSF जो कानूनी बंधनो और कोर्ट से होगा मुक्त? बिना वारंट गिरफ्तारी और पूछताछ का होगा अधिकार, जानें
उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने हाल ही में स्पेशल सिक्योरिटी फ़ोर्स के गठन को मंजूरी दी है। यह फ़ोर्स महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों, दफ्तरों और राज्य के भीतर अहम औद्योगिक प्रतिष्ठानों जैसे मेट्रो, एयरपोर्ट इत्यादि की सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी। इस सुरक्षा बल के गठन की बात सामने आते ही मिलीजुली प्रतिक्रियाओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
क्या बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने दे दिया इस्तीफा, जानें सच
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे अक्सर चर्चा में रहते हैं। खास कर सुशांत सिंह राजपूत केस में जिस तरह वह एक्शन मोड में दिखे और लगातार मोर्चा संभाले रहे वह काबिले तारीफ है। हालांकि इन सब के बीच उनको लेकर कई तरह की अफवाहें भी बीच-बीच मे फैल जाती हैं। इन्ही अफवाहों में से एक अफवाह कल तब फैल गई जब बिहार के एक लोकल पोर्टल ने खबर चला दी कि डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है
