बिहार विधानसभा चुनाव- नरम नही पड़ रहे चिराग के तेवर, क्या NDA टूटेगा?

आगामी बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर दलों और नेताओं के बीच तैयारियों, टिकट बंटवारे सहित मुद्दों के चयन को लेकर लगातार बैठकों, बयानबाजी और आकलन अनुमान का दौर है।

इसके अलावा अपने अपने कुनबे को बचाने की चुनौती भी है। महागठबंधन पहले से ही जहां सीट बंटवारे पर संकट का सामना कर रहा था वहीं अब लोजपा प्रमुख चिराग पासवान के तेवर ने एनडीए को भी उसी मुकाम पर ला खड़ा किया है।


चिराग जहां पिछले काफी समय से जदयू और नीतीश कुमार पर गरम हैं वहीं बीजेपी को लेकर उनके तेवर नरम नजर आए हैं। चिराग पार्टी की बैठक में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से आगे की रणनीति और 143 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करने की बात कह चुके हैं।

मतलब साफ है लोजपा और चिराग बीजेपी के खिलाफ उम्मीदवार नही देंगे लेकिन अगर जदयू के खिलाफ उम्मीदवार उतरे तो एनडीए न सिर्फ टूटेगा बल्कि नुकसान जदयू-लोजपा दोनो को ही होगा।


ताजा जानकारी के मुताबिक लोजपा सुप्रीमों चिराग पासवान विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं और साथ ही नीतीश कुमार से भी मांग कर सकते हैं कि वह भी चुनाव लड़े और चुन कर आएं। चिराग की यह मांग जदयू नही मानेगी यह पक्का है।

आपको बता दें की नीतीश विधान परिषद के सदस्य हैं। चिराग 2015 की तरह इस बार भी एनडीए में रहते हुए 43 सीट चाहते हैं जबकि नीतीश इतनी सीटें देने के मूड में नही हैं। ऐसे में लोजपा के विरोध और अलग होने से एनडीए को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें इस दिन हो सकता है बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान, कोरोना काल मे चुनाव कराने वाला पहला राज्य होगा

यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव- राजद को इस दल का मिला साथ, जानें कितना होगा असर

यह भी पढ़ें नीतीश के खेवनहार बनें मांझी, लोजपा के तंज पर दी कड़ी प्रतिक्रिया

यह भी पढ़ें पीएम कल बिहार को देंगे रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं की सौगात, अटल बिहारी वाजपेयी का बड़ा सपना होगा पूरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *