आईपीएल 2020 का रोमांच इस समय चरम पर है. हर मैच में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. हर मैच में एक नया रिकॉर्ड बनता या टूटता दिखाई दे रहा है.
आज आईपीएल में दो मैच खेले जाएंगे. पहला किंग्स किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच और दूसरा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच.
इस सीजन का 24वां मैच आज किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जायेगा। यह मुकाबला अबु धाबी में दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा. पंजाब आईपीएल में बने रहने के लिए हर हाल में इस मैच को जीतना चाहेगा वहीँ कोलकाता इस मैच को जीतकर अपनी रैंकिंग सुधरने का प्रयास ज़रूर करेगी.
आईपीएल पॉइंट्स टेबल में में कोलकात जहां चौथे पायदान पर है वहीँ पंजाब आखरी पायदान पर है. इस लिहाज से देखा जाए तो कोलकाता का पलड़ा इस मैच में भारी दिखाई देता है.
हेड-टु-हेड मुकाबले
किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 25 मुकाबले हुए है जिसमें से कोलकाता ने 17 और पंजाब 8 मुकाबले जीते है. इस लिहाज़ से देखा जाए तो यहां भी कोलकाता ही पंजाब पर भारी पड़ती नज़र आ रही है.
पंजाब के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
पंजाब की बल्लेबाज़ी की बात की जाए तो कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ज़बरदस्त फॉर्म में नज़र आ रहे है. दोनों ही ऑरेंज कैप की दौड़ में टॉप 5 में बने हुए है. वहीँ मिडल आर्डर में मैक्सवेल बल्लेबाज़ी क्रम में टीम को मजबूती प्रदान करेंगे. हालांकि इस सीजन में मैक्सवेल का बल्ला अभी तक खामोश ही रहा है. गेंदबाज़ी की बात की जाए तो शेल्डन कॉटरेल, मोहम्मद शमी के अलावा रवि बिश्नोई पर दारोमदार होगा.
कोलकाता के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
बल्लेबाज़ी की बात करे तो सुभमन गिल और सुनील नरेन पर अच्छी शुरुआत देने की ज़िम्मेदारी होगी. हालांकि अब तक सुनील नरेन का बल्ला इस सीजन शांत ही दिखाई दिया है. वहीँ आंद्रे रुसेल और इयान मॉर्गन मिडिल आर्डर को मजबूती प्रदान करेंगे. वहीँ बोलिंग डिपार्टमेंट की बात की जाए तो पैट कमिन्स, कुलदीप यादव और नगरकोटी पर सारी ज़िम्मेदारी होगी.
पिच और मौसम रिपोर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अबु धाबी में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो तापमान 24 से 37 डिग्री सेल्सियस के रहेगा. पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसका फ़ायदा सीधा बल्लेबाज़ों को मिलेगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी.
इस मैदान पर अब तक कुल 44 टी-20 मैच खेले गए गए है जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 19 मैच जीते है और बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 25 मैच जीती है. इस सीजन इस मैदान पर अब तक 8 मैच खेले जा चुके है जिसमें 5 मैच पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम जीती है.
पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 137 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 128 ही रहा है. मगर इस बार जिस तरह से आईपीएल में रन बन रहे है उससे देखकर लगता है की यह स्कोर काफी बोना साबित होने वाले है.
कोलकाता की टीम ने दो बार आईपीएल का फाइनल खेला है और दोनों बार खिताब अपने नाम किया है वहीँ पंजाब की टीम केवल एक बार आईपीएल के फाइनल में पहुँचने कामियाब हुई है. फाइनल में कोलकाता ने ही पंजाब को हराया था.
जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11.

