आईपीएल 2020 का रोमांच इस समय चरम पर है. हर मैच में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. हर मैच में एक नया रिकॉर्ड बनता या टूटता दिखाई दे रहा है.
आज आईपीएल में दो मैच खेले जाएंगे. पहला किंग्स किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच और दूसरा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच.
इस सीजन का 25वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)के बीच खेला जायेगा। यह मुकाबला दुबई में शाम 7 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा. इस सीजन चेन्नई और बैंगलोर दोनों का ही प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है. इस मैच को जीतकर दोनों अपनी रैंकिंग सुधरने का प्रयास ज़रूर करेगी.
आईपीएल पॉइंट्स टेबल में बैंगलोर जहां 5 में से 3 मैच जीतकर पांचवे पायदान पर खड़ी है वहीँ चेन्नई 6 में से केवल 2 मैच जीतकर छठे पायदान पर है. इस लिहाज से देखा जाए तो दोनों ही टीम बराबरी पर खड़ी है.
हेड-टु-हेड मुकाबले
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच अब तक 25 मुकाबले हुए है जिसमें से चेन्नई ने 16 और बैंगलोर ने 8 मुकाबले जीते है. वहीँ एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला है. इस लिहाज़ से देखा जाए तो चेन्नई बैंगलोर पर भारी पड़ती नज़र आ रही है.
चेन्नई के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
बल्लेबाज़ी की बात करे तो शेन वॉटसन और फाफ डू प्लेसिस के ऊपर अच्छी शुरुआत देने का दारोमदार होगा. फाफ डू प्लेसिस इस समय अच्छी फॉर्म में नज़र आ रहे है. शेन वॉटसन का फॉर्म में लौट आना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक अच्छी खबर है.
वहीँ मिडिल आर्डर में धोन अम्बाती रायडू और ब्रावो बल्लेबाज़ी को मजबूती प्रदान करेंगे. बोलिंग डिपार्टमेंट की बात की जाए चेन्नई की बोलिंग थोड़ी कमज़ोर है. बोलिंग का भार दीपक चाहर, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर और पीयूष चावला के कंधो पर रहेगा
बैंगलोर के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
बैंगलोर की बल्लेबाज़ी की बात की जाए तो कप्तान विराट कोहली और जोश फिलिप पर अच्छी शुरुआत देने की ज़िम्मेदारी होगी. टीम के लिए अच्छी बात यह है की कप्टान कोहली भी अब फॉर्म में नज़र आ रहे है. उसी फॉर्म को कोहली इस मैच में भी कंटिन्यू करना चाहेंगे.
मिडिल आर्डर में एरोन फिंच और एबी डी विलियर्स मजबूती के साथ टीम को सँभालने के लिए खड़े होंगे. डी विलियर्स के बल्ले से इस सीजन अच्छे रन निकल रहे है. एडम जाम्पा, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल पर गेंदबाज़ी का दारोमदार होगा.चहल इस सीजन शानदार बोलिंग का प्रदर्शन कर रहे है.
पिच और मौसम रिपोर्ट
मौसम विभाग के अनुसार दुबई में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो तापमान 24 से 37 डिग्री सेल्सियस के रहेगा. पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसका फ़ायदा सीधा बल्लेबाज़ों को मिलेगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी.
इस मैदान पर अब तक कुल 61 टी-20 मैच खेले गए गए है जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 34 मैच जीते है और बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 26 मैच जीती है. इस सीजन इस सीजन इस मैदान पर अब तक 10 मैच खेले जा चुके है जिसमें 9 मैच पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम जीती है.
पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 144 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 122 ही रहा है. मगर इस बार जिस तरह से आईपीएल में रन बन रहे है उससे देखकर लगता है की यह स्कोर काफी बोना साबित होने वाले है.
चेन्नई की टीम ने जहां 3 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है वहीँ बैंगलोर की टीम अब तक एक भी बार खिताब जीतने में कामयाब नहीं रही है. खिलाड़ियों की बात की जाए तो चेन्नई और बैंगलोर दोनों ही टीमों में नए और एक्सपीरियंस खिलाडियों का मिश्रण दिखाई देता है.
जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11.

