J&K: कुलगाम इलाके में सेना और आतंकवादियों के बीच ज़बरदस्त एनकाउंटर, 2 आतंकवादी मारे गए

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आज सुबह मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया. मारे गए आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में असला-बारूद भी बरामद हुआ है. वहीँ एक आतंकवादी की आस-पास के इलाके में ही छुपे होने की जानकारी है. उसको पकड़ने के लिए सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है. 

पुलिस सूत्रों के अनुसार खुफिया एजेंसियों से जानकारी मिली थी की कुलगाम में कुछ आतंकवादी छुपे हुए है. सुरक्षबलों ने जाल बिछाकर पूरे एरिया को इलाके को घेर लिया. जब सुरक्षबलों ने आतंकवादियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा तो उन्होंने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी. जवानो ने भी फायरिंग का मुहतोड़ जवाब दिया और इस जवाबी कार्यवाही में 2 आतंकवादी मारे गए. 

अभी तक मारे गए आतंकवादियों की पहचान नहीं की जा सकी है और न ही यह पता लगाया जा सका है की इन आतंकवादियों का ताल्लुक किस आतंकवादी संगठन से है. 

इससे पहले शोपियां इलाके में 16 घंटों के ऑपरेशन के दौरान सेना ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया था. उनके पास से भी AK-47 सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद मिला था. 

इससे पहले पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर में 2 आतंकवादी मारे गए थे. हाल ही में पंपोर में आतंकियों ने CRPF की एक टुकड़ी पर हमला कर दिया था जिसमें 2 जवान घायल हो गए थे. 

जम्मू और कश्मीर: पिछले 12 घंटो से बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, 1 जवान घायल

J&K: बारामूला में सेना और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी जारी, सेना का एक अधिकारी घायल

NIA ने ध्वस्त किया ISIS मॉड्यूल, दो आतंकवादी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *