IPL 2020: कल के मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में हुआ ज़बरदस्त उलटफेर, अब किसके सर सज रही है ऑरेंज और पर्पल कैप, देखिये लिस्ट

जैसे-जैसे आईपीएल का सीजन आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे इसक रोमांच भी बढ़ता जा रहा है. आईपीएल के इस सीजन में अब तक 14 मैच खेले जा चुके है जो किसी रोलरकॉस्टर से कम नहीं रहे है. हर मैच में एक नया रिकॉर्ड बनता या टूटता दिखाई दे रहा है.

इन रिकार्ड्स के साथ-साथ पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की लिस्ट में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहे है.

अगर पॉइंट्स टेबल की बात करें तो कल चेन्नई और हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में ज़बरदस्त उलटफेर देखने को मिला है. पॉइंट्स टेबल में मुंबई जहां पहले  स्थान पर बनी हुई है वहीँ  मुंबई से मैच हारने के बाद दिल्ली की टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई थी. कोलकाता की टीम तीसरे नंबर पर बनी हुई है. चेन्नई से कल का मैच जीतने के बाद हैदराबाद की टीम सातवें से चौथे स्थान पर पहुँच गई है.

राजस्थान की पांचवे स्थान पर और बैंगलोर की टीम छटे स्थान पर खिसक गई है. पंजाब की टीम सातवें और सीजन में सबको हैरान करते हुए चेन्नई की टीम 8वें नंबर पर बनी हुई है.

अब बात करे ऑरेंज कैप की तो मुंबई के खिलाफ खेली अपनी 25 रनों की पारी के 246 रनों के साथ बाद मयंक अग्रवाल ऑरेंज कैप की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए है.

इसी मैच में पंजाब के कप्तान राहुल 17 रनों की पारी खेलने के बाद 239 रनों के साथ पहले से खिसक कर दूसरे नंबर पर आ गए है.

173 रनों के साथ CSK के डु प्लेसिस तीसरे स्थान पर बने हुए है. वही कल के मैच में अपनी शानदार 70 रनो की पारी की बदौलत मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा 170 रनों के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए है. वहीँ 167 रनों के साथ संजू सेमसन पांचवे नंबर पर विराजमान है.

वहीँ बात करें पर्पल कैप की जाए तो मुंबई और पंजाब के मैच में 1 और विकेट लेने के बाद मोहम्मद शमी 8 विकेटों के साथ इस ऑरेंज कैप की लिस्ट में पहले नंबर पर है. वहीँ दिल्ली के रबादा खिसक कर 7 विकटों के साथ दूसरे नंबर पर पहुँच गए है.

मुंबई और पंजाब के मैच के मैच में ही 2 विकेट लेने के बाद मुंबई के राहुल चहर 6 विकेटों के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुँच गए है. इसी मैच में 1 विकेट लेकर पंजाब के कोर्टल 6 विकेट के साथ चौथे नंबर पर विराजमान है और मुंबई के बोल्ट पांचवे नंबर पर.

IPL 2020: जानिए आज होने वाले RCB vs RR के मैच की सटीक भविष्यवाणी, कौन किसपर है भारी, क्या कहते है आंकड़े, जानिए संभावित टीमें

IPL 2020: जानिए आज होने वाले KKR vs DC के मैच की सटीक भविष्यवाणी, कौन किसपर है भारी, क्या कहते है आंकड़े, जानिए संभावित टीमें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *