IPL 2020: जानिए आज होने वाले KKR vs DC के मैच की सटीक भविष्यवाणी, कौन किसपर है भारी, क्या कहते है आंकड़े, जानिए संभावित टीमें

आईपीएल के इस सीजन में पहली बार आज एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे. पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जायेगा वहीँ दूसरा मैच कोलकाता और दिल्ली के बीच होगा.

आईपीएल 2020 का 16वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जायेगा। यह मुकाबला शारजाह में शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा.

आईपीएल में कोलकाता और दिल्ली ऊपरी पायदान की टीमें है. दिल्ली की टीम दूसरे और कोलकाता की टीम तीसरे स्थान पर है. दोनों ही टीमों ने 3-3 मैच खेले है मगर 2 -2 मैच जीतने में ही कामियाब रही है. इस लिहाज़ से देखा जाए तो दोनों का परफॉरमेंस एक जैसा ही है.

हेड-टु-हेड मुकाबले

कोलकाता और दिल्ली के बीच अब तक 25 मुकाबले हुए है जिसमें से कोलकाता ने 13 और दिल्ली ने 11 मुकाबले जीते है. वहीँ एक मुकाबले के कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. इस लिहाज़ से देखा जाए तो कोलकाता का पलड़ा भारी दिखाई देता है.

कोलकाता के लिए यह होंगे की प्लेयर्स

बल्लेबाज़ी की बात करे तो सुभमन गिल और सुनील नरेन पर अच्छी शुरुआत देने की ज़िम्मेदारी होगी. हालांकि अब तक सुनील नरेन का बल्ला इस सीजन शांत ही दिखाई दिया है. वहीँ आंद्रे रुसेल और इयान मॉर्गन मिडिल आर्डर को मजबूती प्रदान करेंगे. वहीँ बोलिंग डिपार्टमेंट की बात की जाए तो पैट कमिन्स, कुलदीप यादव और नगरकोटी पर सारी ज़िम्मेदारी होगी.

दिल्ली के लिए यह होंगे की प्लेयर्स

दिल्ली की बल्लेबाज़ी की बात की जाए तो दिल्ली के पास एक के बाद एक धाकड़ बल्लेबाज़ नज़र आते है. श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, ऋषब पंत, पृथ्वी शॉ और हेटमायर। वहीँ रबाडा, इशांत शर्मा और अमित मिश्रा दिल्ली की बोलिंग को धार प्रदान करते है

पिच और मौसम रिपोर्ट

मौसम विभाग के अनुसार शारजाह में मैच में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो सामान्य से थोड़ी अधिक रहेगी जो विदेशी खिलाडियों के लिए लगातार मुश्किल का कारण बनी हुई है. पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसका फ़ायदा सीधा बल्लेबाज़ों को मिलेगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी.

इस मैदान पर अब तक कुल 13 टी-20 मैच खेले गए गए है जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 9 मैच जीते है और बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 4 मैच जीती है.

पिछले खेले गए 5 मुकाबलों की बात करें तो 3 मुकाबले पहले गेंदबाज़ी करने वाली टीम ने जीते है.

पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 149 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 131 ही रहा है जो आईपीएल के हिसाब से बेहद कम है.

कोलकाता ने 2 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है वहीँ दिल्ली मात्र एक ऐसी टीम है जो आईपीएल के इतिहास में अब तक एक बार भी फाइनल में नहीं पहुंची है. खिलाड़ियों की बात की जाए तो दोनों ही टीमों में नए और एक्सपीरियंस खिलाडियों का मिश्रण दिखाई देता है.

जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

IPL 2020: जानिए आज होने वाले CSK vs SRH के मैच की 100% सही भविष्यवाणी, कौन किसपर है भारी, क्या कहते है आंकड़े, जानिए संभावित टीमें

IPL 2020: कल के मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में हुआ भारी फेरबदल, अब किसके सर सज रही है ऑरेंज और पर्पल कैप, देखिये लिस्ट

IPL 2020: Mumbai vs Bangalore: अगर आपने भी मिस किया सुपर ओवर का रोमांच तो यहां देखे, बैंगलोर ने मुंबई शानदार मुकाबले में हराया

IPL 2020: हार्दिक पंड्या के हिट विकेट होने पर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर कर रहे है ट्रोल, देखिये हिट विकेट होने का वीडियो और मज़ेदार मीम्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *