आईपीएल के इस सीजन में पहली बार आज एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे. पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जायेगा वहीँ दूसरा मैच कोलकाता और दिल्ली के बीच होगा.
आईपीएल 2020 का 15वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जायेगा। यह मुकाबला अबु धाबी में होगा और दोपहर 3.30 बजे से यह मुकाबला शुरू होगा. आईपीएल के इस सीजन में यह पहला मैच है जो दोपहर में खेला जाएगा.
आईपीएल में राजस्थान और बैंगलोर दोनों ही निचले पायदान की टीमें है. राजस्थान की टीम 5वें और बैंगलोर की टीम 6वें स्थान पर है. दोनों ही टीमों ने 3-3 मैच खेले है मगर 2 -2 मैच जीतने में ही कामियाब रही है. इस लिहाज़ से देखा जाए तो दोनों का परफॉरमेंस एक जैसा ही है.
हेड-टु-हेड मुकाबले
बैंगलोर और राजस्थान के बीच अब तक 21 मुकाबले हुए है जिसमें से राजस्थान ने 10 और बैंगलोर ने 8 मुकाबले जीते है. दोनों के बीच खेले गए 3 मुकाबलों का कोई रिजल्ट नहीं निकला. वहीं पिछले 3 मुकाबलों की बात करे तो राजस्थान ने तीनों मुकाबलों में बैंगलोर को शिकस्त दी है. इस लिहाज़ से देखा जाए तो राजस्थान का पलड़ा भारी दिखाई देता है.
राजस्थान के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
बल्लेबाज़ी की बात करे तो कप्तान स्टीव स्मिथ और संजू सेमसन पर अच्छी शुरुआत देने की ज़िम्मेदारी होगी. संजू सेमसन इस सीजन में शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे है. वहीँ जोस बटलर और रोबिन उथप्पा मिडिल आर्डर को मजबूती प्रदान करेंगे. वहीँ बोलिंग का भार जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट और अंकित राजपूत पर होगा.
बैंगलोर के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
बैंगलोर की बल्लेबाज़ी की बात की जाए तो कप्तान विराट कोहली और जोश फिलिप पर अच्छी शुरुआत देने की ज़िम्मेदारी होगी. मिडिल आर्डर में एरोन फिंच और एबी डी विलियर्स मजबूती के साथ टीम को सँभालने के लिए खड़े होंगे. डी विलियर्स के बल्ले से इस सीजन अच्छे रन निकल रहे है. एडम जाम्पा, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल पर गेंदबाज़ी का दारोमदार होगा.
पिच और मौसम रिपोर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अबु धाबी में मैच में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो सामान्य से थोड़ी अधिक रहेगी जो विदेशी खिलाडियों के लिए लगातार मुश्किल का कारण बनी हुई है. पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसका फ़ायदा सीधा बल्लेबाज़ों को मिलेगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी.
इस मैदान पर अब तक कुल 44 टी-20 मैच खेले गए गए है जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 19 मैच जीते है और बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 25 मैच जीती है.
पिछले खेले गए 5 मुकाबलों की बात करें तो 3 मुकाबले पहले गेंदबाज़ी करने वाली टीम ने जीते है.
पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 137 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 128 ही रहा है जो आईपीएल के हिसाब से बेहद कम है.
राजस्थान ने 1 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है वहीँ राजस्थान की टीम एक बार भी आईपीएल जीतने में कामयाब नहीं हो पायी है. खिलाड़ियों की बात की जाए तो राजस्थान और बैंगलोर दोनों ही टीमों में नए और एक्सपीरियंस खिलाडियों का मिश्रण दिखाई देता है.
जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

