कल आईपीएल में दो मैच खेले गए और दोनों का रिजल्ट सुपर ओवर से निकला. पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने हैदराबाद सनराइसर्स को हरया वहीँ दूसरे मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को दो सुवेर ओवर के बाद हराया। आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार था जब किसी मैच में 2 सुपर ओवर खेले गए हो.
पंजाब और कोलकाता की जीत के बाद आईपीएल की पॉइंट्स टेबल में भारी फेरबदल हुआ है. हैदराबाद को हराकर कोलकाता की टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुँच गई है वहीँ सुनरिसेर्स की टीम पांचवे स्थान पर आ गई है. डबल सुपर ओवर में मुंबई को हराने के बाद पंजाब की टीम आठवें पायदान से उठकर छठे पायदान पर पहुँच गई है. वहीँ इस मैच को हारने के बाद मुंबई का नंबर एक बनने का सपना टूट गया. मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है.

तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम बानी हुई है. वहीँ चेन्नई की टीम सातवें नंबर पर है. चेन्नई की टीम इस बार आईपीएल का अपना सबसे खराब खेल दिखा रही है. आठवें यानि आखरी पायदान पर आईपीएल सीजन एक की चैंपियन राजस्थान की टीम है.
बात करें ऑरेंज कैप की तो 525 रन बनाकर पंजाब के कप्तान केएल राहुल पहले स्थान पर है. दूसरे स्थान पर 393 रनों के साथ पंजाब के हरफनमौला बल्लेबाज़ मयंक अग्रवाल है.

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर CSK फाफ दु प्लेसी है. अब तक उनके टूर्नामेंट में 365 रन है. चेन्नई के खिलाफ शानदार शतक लगाने के बाद दिल्ली के ओपनर शिखर धवन इस लिस्ट में 359 रनों के साथ चौथे पायदान पर पहुँच गए है. 347 रनों के साथ पांचवे पायदान पर RCB के कप्तान विराट कोहली है.

बात करे ऑरेंज लिस्ट की तो इस लिस्ट में दिल्ली के रबाडा 19 विकटों के साथ बढ़त बनाये हुए है. कल के मैच में भी उन्होंने शानदार गेंदबाज़ी की बदौलत जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए है. उन्होंने अब तक 15 विकेट चटकी है.
तीसरे नंबर 14 विकटों के साथ पंजाब के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी है. चौथे नंबर पर RCB के 13 विकटों के साथ युजवेंद्र चहल और पांचवे नंबर पर राजस्थान के तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर है. आर्चर ने अब तक 12 विकेट चटके है. ऑरेंज कैप की लिस्ट में तेज़ गेंदबाज़ो का दबदबा है.
IPL 2020: ‘चकिंग’ मामले में KKR के सुनील नरेन को मिली क्लीन चिट
