राघोपुर में तेजस्वी को जिताने के लिए चिराग ने खड़ा किया अपना उम्मीदवार- संजय जायसवाल

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। बीजेपी बड़े धर्मसंकट में नजर आ रही है। चिराग को लेकर लंबे समय तक खामोश नजर आई बीजेपी अब उनके खिलाफ मुखर नजर आने लगी है।

वहीं पहले चिराग के खिलाफ जमकर बयानबाजी करने वाले जदयू के नेता अब खामोश हैं। लोजपा लगातार बीजेपी के खिलाफ नरमी बरत रहे थे और पीएम की तारीफ कर रहे थे लेकिन अब उनकी रणनीति भी बदली नजर आ रही है।


इसी क्रम में लोजपा ने पहले जहां कहा था कि वह बीजेपी के खिलाफ उम्मीदवार नही उतारेगी वहीं अब तक कुल पांच सीटों अपर लोजपा बीजेपी के खिकफ अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुका है।

इसमें भागलपुर, समस्तीपुर और राघोपुर जैसी सीटें शामिल हैं। चिराग ने इस बाबत पूछे जाने पर कहा था कि यहाँ उनकी तैयारी मजबूत है और दो सीटों पर तो उनके सीटिंग एमएलए हैं ऐसे में उम्मीदवार उतारना उनकी मजबूरी थी।


अब बीजेपी के खिलाफ लोजपा की तरफ से उम्मीदवार उतारे जाने पर पहली बार बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की ओर से प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि लोजपा ने जानबूझकर तेजस्वी को राघोपुर से जिताने के लिए उम्मीदवार खड़ा किया है।

उन्होंने कहा कि राघोपुर में बीजेपी-राजद के बीच कांटे का मुकाबला था लेकिन लोजपा ने बीजेपी के वोट काटने और तेजस्वी को फायदा पहुंचाने के मकसद से उम्मीदवार उतारे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *