नीरज चोपड़ा की जीत के बाद राष्ट्रगान बजने से आंखें हुई नम

भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा फाइनल मुकाबले में 87.58 मीटर की दूरी के साथ पहला स्थान हासिल कर देश के लिए व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी और ‘ट्रैक एंड फील्ड’ में पहले एथलीट बन कर भारत के लिए ओलंपिक में एथलेटिक्स इवेंट्स में पदक जीत लाए।

जीत के बाद जब नीरज के पोडियम पर जाने से भारत का राष्ट्रगान बजा,देश का ध्वज सबसे ऊपर होने के साथ पूरे देश की आंखे नम हो गईं। कोरोना मापदंडों के बीच मास्क पहने नीरज की आंखों में चमक और कुछ हद तक नमी देखी गई।

ऐसा 13 साल बाद हुआ, जब ओलंपिक में भारत का राष्ट्रगान बजा हो। इससे पहले 2008 बीजिंग ओलंपिक में शूटर अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड पर निशाना साधकर पूरे देश को गौरवशाली क्षण का साक्षी बनाया था।

टोक्यो ओलंपिक में राष्ट्रगान बजने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। बताया जा रहा है कि इस ऐतिहासिक जीत के बाद जब पोडियम पर राष्ट्रीय गान बज रहा था तो नीरज लगभग रोने वाले थे। उन्होंने बताया कि वह गोल्ड मेडल के बारे में सोच नहीं रहे थे।

भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल में वह कुछ हटकर, कुछ अलग करने की सोच रहे थे जो खास हो। नीरज ने मीडिया से बात करते हुए बताया, “मैंने गोल्ड मेडल के बारे में नहीं सोचा। आज कुछ अलग करना था। मैं ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ना चाहता था और मैंने इसके लिए बहुत प्रयास किया।”

उन्होंने अपना स्वर्ण पदक भारत के महान एथलीट और पूर्व धावक मिल्खा सिंह के नाम किया और कहा कि वह मिल्खा सिंह से व्यक्तिगत तौर पर मेडल साथ लेकर जाते। मिल्खा सिंह का यह सपना था कि ट्रैक एंड फील्ड में कोई भारतीय एथलीट मेडल जीत कर ले आए।

हाल ही में कोरोना महामारी की चपेट में आने से उनका निधन हो गया।‌ इसके अलावा नीरज ने यह मेडल भारत की पूर्व उड़न परी पीटी उषा को भी और उन सभी भारतीय एथलीट के नाम समर्पित किया है जो ओलंपिक में मेडल जीतने के करीब पहुंचे थे।

इसके साथ ही भारत ने टोक्यो ओलंपिक में एक स्वर्ण 2 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 7 पदक हासिल कर लिए हैं। इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2012 के लंदन ओलंपिक में था, जब देश के खाते में कुल 6 पदक आए थे।

Read More

  1. अक्षय कुमार की नई फिल्म का आज आ रहा है ट्रेलर
  2. जातीय जनगणना के पक्ष में नीतीश कुमार केंद्र की असहमति के बाद करेंगे राज्यस्तरीय कोशिश
  3. एआईएमआईएम से निपटने के लिए कांग्रेस और सपा ने तैयार की यह रणनीति
  4. मुंबई में शर्तों के साथ आम यात्रियों के लिए फिर से चलेंगी लोकल ट्रेनें
  5. फेसबुक पर प्रधानमंत्री मोदी और मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अपमानजनक कमेंट करना पड़ा भारी

One thought on “नीरज चोपड़ा की जीत के बाद राष्ट्रगान बजने से आंखें हुई नम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *