फेसबुक पर प्रधानमंत्री मोदी और मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अपमानजनक कमेंट करना पड़ा भारी

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक युवक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार में कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी के बारे में फेसबुक पर लिखना भारी पड़ गया।

इस मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। खुटहन थाने में आनंद कुमार यादव के खिलाफ यह केस है। शेरापट्टी गांव के रहने वाले अखिलेश बिंद नाम के भाजपा कार्यकर्ता ने आनंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

दरअसल शेरापट्टी निवासी अखिलेश बिंद फेसबुक पर भाजापा के समर्थन में पोस्ट डालते रहते हैं। इसमें कहा गया है कि आनंद ने 28 जुलाई को फेसबुक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी और कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री व मंत्री ईरानी के खिलाफ 28 जुलाई को आनंद कुमार यादव ने उसकी पोस्ट पर अत्यंत अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए कमेंट किया था। अखिलेश ने फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी पुलिस को संलग्न किया है।

पुलिस की साइबर सेल ने इस मामले की जांच करते हुए आनंद के पोस्ट को देखा गया और सही पाए जाने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट को इसकी कॉपी भेजी है। पुलिस इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।

उसके खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66 और मानहानि की धाराएं लगाई गई हैं जिसके बाद इस मामले में युवक को जेल जाना पड़ सकता है।

Read More

  1. अक्षय कुमार की नई फिल्म का आज आ रहा है ट्रेलर
  2. जातीय जनगणना के पक्ष में नीतीश कुमार केंद्र की असहमति के बाद करेंगे राज्यस्तरीय कोशिश
  3. एआईएमआईएम से निपटने के लिए कांग्रेस और सपा ने तैयार की यह रणनीति
  4. मुंबई में शर्तों के साथ आम यात्रियों के लिए फिर से चलेंगी लोकल ट्रेनें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *