तालिबान ने पीएम मोदी के बयान पर दी प्रतिक्रिया, जानें

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आतंक पर दिए गए बयान तालिबान को चुभ गए और संगठन ने इसे चुनौती के रूप में देखा। तालिबान ने इन शब्दों को चुनौती के रूप में लेते हुए दावा किया है कि वो सफल रहेगा।

इस आतंकी संगठन के प्रमुख नेता शहाबुद्दीन दिलावर ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत जल्द देखेगा कि तालिबान देश को ठीक तरीके से चला सकता है। गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री ने सोमनाथ मंदिर से जुड़े कई विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए आतंक की सत्ता स्थाई ना रहने की बात कही थी जिसका जिक्र तालिबान से जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, “भगवान सोमनाथ का मंदिर आज भारत ही नहीं, पूरे विश्व के लिए एक विश्वास है। जो तोड़ने वाली शक्तियां है, जो आतंक के बलबूते सामर्थ्य खड़ा करने वाली सोच है, वह किसी कालखंड में कुछ समय के लिए भले ही हावी हो जाए लेकिन उसका अस्तित्व कभी अस्थाई नहीं होता। वह ज्यादा दिनों तक मानवता को दबाकर नहीं रख सकतीं।”

तालिबानी नेता शहाबुद्दीन ने ‘रेडियो पाकिस्तान’ को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत को जल्द ही हमारी देश चलाने की क्षमता का पता चल जाएगा। साथ ही भारत को अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों में दखल न देने के चेतावनी भी दी।

शहाबुद्दीन ने पाकिस्तान को ‘दोस्ताना देश’ बताया और करीब 30 लाख से अधिक अफगानियों को शरण देने के लिए धन्यवाद दिया। नेता ने तालिबान के हर देश के साथ शांतिपूर्ण और साझा सम्मान का रिश्ता चाहने की बात रखी।

तालिबान के प्रवक्ता जैबुल्लाह मुजाहिद ने भी पाकिस्तान को अपना दूसरा घर बताया। पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरवाई न्यूज को दिए इंटरव्यू में तालिबानी प्रवक्ता मुजाहिद ने कहा कि “पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान की सीमाएं लगती हैं।

जब धर्म की बात आती है तो हम पारंपरिक रूप से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। दोनों देशों के लोग आपस में घुले-मिले हुए हैं इसलिए हम पाकिस्तान के साथ अपने रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत करना चाहते हैं।”

भारत से रिश्ते को लेकर पूछे जाने पर मुजाहिद ने कहा कि “भारत इस इलाके का अहम हिस्सा है और हम भारत समेत सभी देशों के साथ अच्छे रिश्ते कायम करना चाहते हैं।” हालांकि उसने यह भी बताया कि “हमारी बस ये इच्छा है कि भारत अफगान लोगों के हितों के हिसाब से ही अपनी नीतियां तय करे।” प्रवक्ता ने भारत और पाकिस्तान को बातचीत करके आपसी विवाद सुलझाने की बात कही।

Read More

  1. हरीश रावत बोले-अमरिंदर सिंह के चेहरे पर कांग्रेस लड़ेगी पंजाब चुनाव
  2. नेशनल मोनेटाइजेशन प्लान को लेकर मचा रार- राहुल के बयान अपर निर्मला का पलटवार
  3. सितंबर में खुल सकते हैं दिल्ली के स्कूल
  4. चिराग पासवान पर दर्ज हुई एफ
  5. आईआर, जानें पूरा मामला
  6. एक बार फिर राहुल पर भड़कीं स्मृति ईरानी, जानें वजह
  7. सीडीएस विपिन रावत बोले- तैयार है तालिबान से निपटने का प्लान
  8. दिल्ली सरकार की योजना ‘देश के मेंटर्स’ के ब्रांड एम्बेसडर बने सोनू सूद, सीएम केजरीवाल ने दी जानकारी
  9. कोरोना का रौद्र रूप- मुंबई के एक स्कूल में 22 बच्चे हुए संक्रमित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *