असम के मंत्री बोले- भगवान की देन है कोरोना

असम सरकार में मंत्री चंद्रमोहन पटोवारी एक गैर-जिम्मेदाराना बयान देकर सुर्खियों में है। चंद्रमोहन पटोवारी के पास सरकार में तीन अहम मंत्रालय है। वह परिवहन मंत्री के साथ इंडस्ट्री और वाणिज्य मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं पर कोरोना महामारी के हालात को छोटा समझते हैं।

जब कोरोना ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया है जिससे विश्व के ताकतवर देश भी नहीं निपट पा रहे तब असम के मंत्री ने इसे भगवान के कंम्प्यूटर से बनी हुई बीमारी बताया है। इतना ही नहीं परिवहन मंत्री ने आगे कहा कि इस महामारी से कौन संक्रमित होगा और कौन नहीं, किसकी इस वायरस से मौत होगी और कौन-कौन इससे बचेगा यह सब इस कंम्प्यूटर में लिस्ट तैयार है।

पटोवारी ने यह बात बुधवार को कोविड से मरने वाली विधवाओं को मदद पहुंचाने वाले एक कार्यक्रम के दौरान कही। “प्रकृति ने तय किया है कि कौन इससे ग्रस्‍त होगा, कौन नहीं और कौन इस दुनिया को छोड़कर जाएगा।

इसकी भगवान के कंप्‍यूटर पर एक लिस्‍ट बनी है जो आम इंसान का कंप्‍यूटर नहीं भगवान का सुपर कंप्‍यूटर है। कंप्‍यूटर ने तय किया कि धरती पर कोव‍िड वायरस को भेजा जाए।” मंत्री ने कहा। इसके आगे उन्होंने इस वायरस से मृत्यु दर की भी घोषणा की।

कहां कि कंप्यूटर ने कोरोना से मरने की दर 2 फीसद तय की गई थी। पटोवारी ने इसके साथ ही महामारी के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन पर पूरी तरह से फेल होने का आरोप लगाया है।

उन्होंने विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन पर टिप्‍पणी करते हुए कहा कि वह लाखों डॉलर खर्च करने और तमाम रिसर्च करने के बाद भी कोरोना जैसे ‘छोटे से वायरस’ का इलाज खोजने में नाकाम रहा है।

महामारी पर उनके इस बयान के बाद विपक्षी दल कांग्रेस की बबीता शर्मा ने पटोवारी के इस बयान की आलोचना करते हुए कहा कि एक जिम्‍मेदार मंत्री से इस तरह के बयान की उम्‍मीद नहीं की जा सकती। जब लोगों से हालात बेहतर नहीं हो पाते तो वह इसका दोष ईश्‍वर को देते हैं।

भारत में महामारी से बचने के लिए टीकाकरण में और तेजी लाई जा रही है।

Read More

  1. हरीश रावत बोले-अमरिंदर सिंह के चेहरे पर कांग्रेस लड़ेगी पंजाब चुनाव
  2. नेशनल मोनेटाइजेशन प्लान को लेकर मचा रार- राहुल के बयान अपर निर्मला का पलटवार
  3. सितंबर में खुल सकते हैं दिल्ली के स्कूल
  4. चिराग पासवान पर दर्ज हुई एफ
  5. आईआर, जानें पूरा मामला
  6. एक बार फिर राहुल पर भड़कीं स्मृति ईरानी, जानें वजह
  7. सीडीएस विपिन रावत बोले- तैयार है तालिबान से निपटने का प्लान
  8. दिल्ली सरकार की योजना ‘देश के मेंटर्स’ के ब्रांड एम्बेसडर बने सोनू सूद, सीएम केजरीवाल ने दी जानकारी
  9. कोरोना का रौद्र रूप- मुंबई के एक स्कूल में 22 बच्चे हुए संक्रमित
  10. तालिबान ने पीएम मोदी के बयान पर दी प्रतिक्रिया, जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *