एक बार फिर राहुल पर भड़कीं स्मृति ईरानी, जानें वजह

नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन प्लान को लेकर राहुल गांधी द्वारा सरकार को घेरे जाने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जवाब दिया है। उन्होंने उन्होंने सवाल पूछते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाए कि महाराष्ट्र सरकार ने एक्सप्रेस वे का 8,000 करोड़ का मोनेटाइजेशन किया था तो क्या देश बेच दिया था?

यूपीए सरकार ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को मोनेटाइज किया था तो क्या देश बेच दिया था?

प्राइवेट कंपनियों के हाथों में देश के सत्ता हस्तांतरण वाले राहुल गांधी के आरोपों पर स्मृति ईरानी ने पलटवार करते हुए कहा कि “गुलाम वे लोग हैं, जो आज भी एक परिवार के लिए काम करते हैं। गुलाम वे हैं, जो एक परिवार के आश्रय के लिए काम कर रहे हैं।”

अमेठी में विकास को लेकर राहुल पर सवाल करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “70 साल की आजादी में जिस जिले की मैं सांसद हूं, वहां एक जिला अस्पताल तक नहीं बनाया। 15 साल तक वो खुद सांसद रहे। वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिदायत दे रहे हैं।

2008 में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के संदर्भ में एक आरएफपी तब घोषित हुआ जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। क्या राहुल गांधी का ये आरोप है कि जिस सरकार की मुखिया उनकी माता जी थी वे सरकार देश बेचने का दुस्साहस कर रही थी?”

ऐसे ही पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब कांग्रेस नेता के बयान पर स्मृती से सवाल किया गया तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उनको अर्थव्यवस्था की समझ नहीं है। उसके बाद उन्होंने कहा कि “पढ़ते वो नहीं और सवाल आप मुझसे पूछ रहे।”

राहुल गांधी की अर्थव्यवस्था पर दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री से पत्रकार ने पूछा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की जो गति है उसको लेकर राहुल गांधी की अपनी एक समझ है उस समझ के हिसाब से वह कहते हैं… पत्रकार के सवाल पर स्मृति ने कहा कि “प्रश्न यह उठता है कि उनमें समझ है?” यह बात कहे जाने के बाद उनके चेहरे पर एक छोटी सी मुस्कुराहट थी। केंद्रीय मंत्री ने घेरा कि साल 2006 में एयरपोर्ट के निजीकरण का काम कांग्रेस ने ही शुरू किया था तब क्या राहुल गांधी जी की माता जी देश बेच रही थी?

उन्होंने कहा कि “वे वित्त मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखते नहीं, तथ्यों की जानकारी उनको नहीं है, पढ़ते लिखते वो नहीं और प्रश्न आप मुझसे पूछ रहे हैं।” हालांकि उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हीं की खिल्ली उड़ाने लगे कि जिस मंत्री के पास खुद की कोई डिग्री ना हो वह दूसरों के ज्ञान के ऊपर कैसे बोल सकती हैं?

Read More

  1. हरीश रावत बोले-अमरिंदर सिंह के चेहरे पर कांग्रेस लड़ेगी पंजाब चुनाव
  2. नेशनल मोनेटाइजेशन प्लान को लेकर मचा रार- राहुल के बयान अपर निर्मला का पलटवार
  3. सितंबर में खुल सकते हैं दिल्ली के स्कूल
  4. चिराग पासवान पर दर्ज हुई एफआईआर, जानें पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *