सीडीएस विपिन रावत बोले- तैयार है तालिबान से निपटने का प्लान

सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) द्वारा आयोजित एक परिचर्चा सत्र को अमेरिका की हिंद-प्रशांत कमान के कमांडर एडमिरल जॉन एक्विलिनो के साथ संबोधित करते हुए कहा कि तालिबान के नियंत्रण वाले अफगानिस्तान से किसी भी संभावित आतंकवादी गतिविधि भारत की तरफ आने पर सख्ती से निपटा जाएगा।

जनरल रावत ने कहा कि अफगानिस्तान से भारत में फैलने वाले उग्रवाद से उसी तरह निपटा जाएगा जैसे देश वर्तमान में आतंकवाद से निपटता है। इसके साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि क्वाड राष्ट्रों को, भारत के साथ अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया, आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक युद्ध में सहयोग बढ़ाना चाहिए। “

मुझे लगता है कि अगर क्वाड देशों से कोई समर्थन मिलता है, कम से कम आतंकवादियों की पहचान और आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक युद्ध लड़ने के लिए खुफिया जानकारी के तौर पर, तो इसका स्वागत किया जाना चाहिए।”  जनरल ने कहा कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे का भारत को अंदेशा था, लेकिन जितनी तेजी से वहां घटनाक्रम हुआ, वह चौंकाने वाला है।

उन्होंने कहा कि तालिबान संगठन बीते 20 साल में भी नहीं बदला है। जनरल रावत ने आश्वासन दिया कि भारत क्षेत्र में आतंकवाद मुक्त माहौल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। अफगानिस्तान के सवाल पर सुनिश्चित करना बताया कि वहां से भारत पहुंचने वाली किसी भी गतिविधि से उसी तरह निपटा जाए जैसे अपने देश में आतंकवाद से सख्ती से निपटा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान से उत्पन्न होने वाली आतंकी गतिविधियों के भारत पर पड़ने वाले संभावित असर को लेकर नई दिल्ली चिंतित है और ऐसी चुनौतियों से निपटने के लिए आपातकालीन योजनाएं तैयार की गई हैं। “भारत के नजरिए से हमें अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे का अंदेशा था।

हम इस बात से चिंतित थे कि कैसे अफगानिस्तान से आतंकवादी गतिविधियां भारत तक पहुंच सकती हैं। उस लिहाज से हमारी आकस्मिक योजनाएं चल रही हैं तथा हम उसके लिए तैयार हैं। हां, जिस तेजी से वहां सबकुछ घटित हुआ, उसने हमें चौंकाया है।

हमारा अंदाजा था कि यह कुछ महीनों बाद हो सकता है।” उन्होंने कहा। उनकी यह टिप्पणी उन चिंताओं की पृष्ठभूमि से आई जिसमें अंदेशा जताया गया है कि तालिबान के नियंत्रण वाले अफगानिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे विभिन्न आतंकवादी समूहों की गतिविधियां बढ़ सकती है।

सीडीएस ने भरोसा दिलाते हुए कहा “मैं आपको भरोसा दिलाता हूं, हम लड़ाई के लिए तैयार हैं। आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ एक्शन के लिए तैयार हैं, देश आतंक मुक्त वातावरण में रहने के लिए कटिबद्ध है।”

Read More

  1. हरीश रावत बोले-अमरिंदर सिंह के चेहरे पर कांग्रेस लड़ेगी पंजाब चुनाव
  2. नेशनल मोनेटाइजेशन प्लान को लेकर मचा रार- राहुल के बयान अपर निर्मला का पलटवार
  3. सितंबर में खुल सकते हैं दिल्ली के स्कूल
  4. चिराग पासवान पर दर्ज हुई एफआईआर, जानें पूरा मामला
  5. एक बार फिर राहुल पर भड़कीं स्मृति ईरानी, जानें वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *