बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर चल रहे प्रचार में नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। इसी क्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव पर उनके वादे को लेकर जोरदार हमला बोला है। बेशक मोदी इन दिनों कोरोना से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में हैं लेकिन वह ट्विटर और सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं।
सुशील मोदी ने तेजस्वी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा,’जो 26 साल की उम्र में 54 बेनामी सम्पत्ति बनाने का बिंदुवार जवाब तीन साल में भी नहीं दे पाये, वे नौकरी देने के साधन जुटाने का ब्योरा भी नहीं दे पायेंगे। जो इतने पढ़े-लिखे नहीं कि “नौकरी देने” और “रोजगार” देने का अंतर समझ सकें, वे बजट क्या समझेंगे?’
उन्होंने एक और ट्वीट के माध्यम से तेजस्वी के नौकरी देने के वादे पर सवाल उठाते हुए कहा,’जो लोग पहली कैबिनेट में 10 लाख सरकारी नौकरी देने का हवा-हवाई वादा कर रहे हैं, वे यह नहीं बताते कि एक झटके में इतनी नौकरी देने के लिए 58 हजार करोड़ रुपये लाने को बिहार को कहां-कहां गिरवी रखेंगे?’
बीजेपी की तरफ से 19 लाख लोगों को रोजगार की बात पर सुशील मोदी ने कहा,’हम कोरा वादा नहीं, सेवा का संकल्प करते हैं, इसलिए घोषणा पत्र में 19 लाख लोगों को रोजगार देने का निश्चय किया है। हमने इसका ब्योरा भी दिया है कि ये अवसर लोगों को कैसे दिलाएँगे।’
तेजस्वी के वादे की तारे तोड़ लाने जैसे काम से तुलना करते हुए उन्होंने कहा,’भाजपा और दूसरे दलों में यही फर्क है कि दूसरे जहां तारे तोड़ लाने जैसे वादे कर केवल सत्ता हथियाना चाहते हैं, वहां भाजपा सिर्फ वही बात करती है, जिसे जमीन पर लागू किया जा सके।’
बिहार आ रहे पीएम मोदी से तेजस्वी को है यह आशा, पढ़ें
बिहार चुनाव: आज चढ़ेगा सियासी पारा, प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गाँधी उतरेंगे चुनावी मैदान में
महानंदा एक्सप्रेस और बिहार कांग्रेस के ऑफिस पर पड़ा छापा, भारी संख्या में नगदी बरामद
