लोक जनशक्ति पार्टी(लोजपा) और पारस गुट के नेता केशव सिंह ने बुधवार को पटना के शास्त्रीनगर थाना में चिराग पासवान और उनके गुट के प्रवक्ताओं पर नामजद एफआईआर दर्ज करवाई है।
केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस खेमे के नेता केशव सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है इसी वजह से उन्होंने मजबूर होकर चिराग पासवान और उनके सहयोगी सौरभ पांडे समेत चार अन्य नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
अपनी प्राथमिकी में नेता ने बताया कि बुधवार सुबह तकरीबन 11 बजे उन्हें एक नंबर से फोन आया जिसपर जान से मारने की धमकी मिली। फोन के बाद केशव सिंह ने शास्त्री नगर थाने पर पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई।
अपनी बात बताते हुए उन्होंने कहा कि “मेरे फोन पर बुधवार को 11 बजकर 16 मिनट पर 9006954678 से फोन आया। इस नम्बर से लगातार 6 बार कॉल आया है। फोन उठाने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा गया कि तुम बहुत बड़ा हीरो बनते हो?
चिराग पासवान के खिलाफ बयान देते हो? पशुपति कुमार पारस का कार्यक्रम सफल कराते हो? तुमको जान से मार देंगे।” केशव सिंह ने कहा कि इससे अब यह स्पष्ट हो गया है कि चिराग पासवान और उनके गुट के लोग मेरी ह्त्या कराना चाह रहे हैं।
नेता ने यह भी कहा कि “इसके पहले भी उनके प्रवक्ता अमर आज़ाद ने हमें धमकी दी थी जिसका किशनगंज नगर थाना में मामला दर्ज है। उसके बाद भी चिराग पासवान ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने अपराधियों को प्रश्रय दिया है।
नक्सलियों से उनका संबंध हैं। 2014 में चुनाव जितने के लिए अपने हमनाम नक्सली से मदद लिए थे। उनका इतिहास रहा है की उनका अपराधियों से संबंध रहा है।” पारस गुट के महासचिव ने पुलिस से जांच कर कारवाई की मांग की।
Read More
