लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर दो दिन पहले पकड़े गए चीनी सैनिक को भारतीय सेना ने चीन को वापस सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक चुशूल-मोल्डो मीटिंग पॉइंट पर इस सैनिक को भारतीय सेना ने चीन के हवाले कर दिया।
ये सैनिक सोमवार को भटककर लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पारकर लद्दाख के चुमार-डेमचोक इलाके में आ गया था। चीनी सैनिक के3 पकड़े जाने के तुरंत बाद भारतीय सेना की तरफ से यह कहा गया था कि जरूरी कागजी कार्रवाई के बाद उसे वापस चीन भेज दिया जाएगा।
आपको बता देंं कि भारत-चीन सीमा पर पिछले काफी महीनों से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। कई दौर के बातचीत के बावजूद सीमा विवाद का फिलहाल कोई हल नही निकाला जा सका है। दोनो देशों की तरफ से सीमा पर हजारों की संख्या में सैनिक तैनात किए गए हैं वहीं अत्याधुनिक हथियार सहित लड़ाकू विमान भी रह-रह कर ताकत का एहसास कराते रहे हैं।
इन सभी घटनाक्रमों के बीच भारतीय सेना द्वारा चीनी सैनिक को वापस उसके देश भेजने का फैसला मानवता की अद्भुत मिशाल दे गया।
