लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर दो दिन पहले पकड़े गए चीनी सैनिक को भारतीय सेना ने चीन को वापस सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक चुशूल-मोल्डो मीटिंग पॉइंट पर इस सैनिक को भारतीय सेना ने चीन के हवाले कर दिया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और जापान के बीच साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में एक सहयोग समझौते (एमओसी) पर हस्ताक्षर करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।