भारतीय सेना ने पकड़े गए चीनी सैनिक को चीन को सौंपा, पढ़ें

लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर दो दिन पहले पकड़े गए चीनी सैनिक को भारतीय सेना ने चीन को वापस सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक चुशूल-मोल्डो मीटिंग पॉइंट पर इस सैनिक को भारतीय सेना ने चीन के हवाले कर दिया।

कांग्रेस में बड़े बदलाव की मांग को लेकर 23 बड़े नेताओं ने लिखी चिट्टी,गांधी परिवार को बताया अहम

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की शिथिलता और खोते जनाधार के बीच कांग्रेस के 23 बड़े नेताओं ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिख बड़े और सार्थक परिवर्तन की मांग उठाई है। यह चिट्ठी ऐसे वक्त में सामने आई है जब इसी महीने सोनिया गांधी का अध्यक्ष पद पर कार्यकाल पूरा हो रहा है, सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक है और पार्टी का एक धड़ा दुबारा राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग कर चुका है।