अजय भट्ट ने रक्षा राज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

अजय भट्ट ने 8 जुलाई, 2021 को रक्षा राज्य मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद, उन्होंने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से साउथ ब्लॉक में उनके कार्यालय में मुलाकात की। रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार और रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री अजय भट्ट का उनके कार्यालय में स्वागत किया।

डीआरडीओ और एआईसीटीई ने रक्षा प्रौद्योगिकी में नियमित मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी कार्यक्रम शुरू किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और अखिल भारतीयतकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा विभिन्न रक्षा प्रौद्योगिकीक्षेत्रों में आवश्यक सैद्धांतिक और प्रायोगिक ज्ञान, कौशल और योग्यताप्रदान करने के लिए रक्षा प्रौद्योगिकी में एक नियमित एम. टेक कार्यक्रमशुरू किया गया है ।

इंडो-थाई गश्ती का संचालन (सीओआरपीएटी) किया जा रहा है

भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नौसेना के बीच भारत-थाईलैंड समन्वित गश्ती (इंडो-थाई कॉर्पेट) का 30वां संस्करण 18 से 20 नवंबर 2020 तक चलाया जा रहा है। स्वदेशी रूप से निर्मित मिसाइल कार्वेट भारतीय नौसेना पोत (आईएनएस) करमुक और दोनों नौसेना के डोर्नियर मैरीटाइम पैट्रोल एयरक्राफ्ट के साथ—साथ एक चाओ फ्राया क्लास फ्रिगेट हिज मजेस्टीस थाइलैंड शिप (एचटीएमएस) कराबुरी सीओआरपीएटी में भाग ले रहे हैं।

आईएनएस कावारत्‍ती नौसेना के बेड़े में हुआ शामिल

थल सेनाध्‍यक्ष पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम, एडीसी जनरल मनोज मुकुंद नरवने ने आज 22 अक्‍तूबर 2020 को नौसैनिक डॉकयार्ड, विशाखापतनम में आयोजित एक समारोह में प्रोजेक्‍ट 28 (कामोर्ता क्‍लास) के अंतर्गत निर्मित रेडार से बच निकलने वाले पनडुब्बी रोधी युद्धपोत (एएसडब्ल्यू) आईएनएस कावरत्ती को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया।

चीनी जासूस का बड़ा खुलासा, पीएमओ सहित कई मंत्रालयों पर थी नजर, जानें

भारत चीन सीमा विवाद के बीच जब खुफिया एजेंसियों ने एक चीनी नागरिक सहित दो अन्य को जासूसी के मामले में गिरफ्तार किया तो हड़कंप मच गया था। इन तीन में एक चीनी नागरिक, एक नेपाली नागरिक और एक भारतीय पत्रकार शामिल थे

भारतीय सेना ने पकड़े गए चीनी सैनिक को चीन को सौंपा, पढ़ें

लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर दो दिन पहले पकड़े गए चीनी सैनिक को भारतीय सेना ने चीन को वापस सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक चुशूल-मोल्डो मीटिंग पॉइंट पर इस सैनिक को भारतीय सेना ने चीन के हवाले कर दिया।

साल के अंत तक आयोजित होगा मालाबार नौसेना अभ्यास, ऑस्ट्रेलिया भी लेगा हिस्सा

जैसा कि भारत समुद्री सुरक्षा क्षेत्र में अन्य देशों के साथ सहयोग तथा ऑस्ट्रेलिया के साथ रक्षा क्षेत्र में सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रयासरत है, तो इस बार मालाबार नौसैनिक अभ्यास 2020 में ऑस्ट्रेलियाई नौसेना की भागीदारी भी देखी जाएगी।

सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का भारतीय नौसेना के स्टील्थ डेस्ट्रॉयर, आईएनएस चेन्नई से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया

सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का आज अरब सागर में एक लक्ष्य को भेदते हुए भारतीय नौसेना के स्वदेशी तरीके से निर्मित स्टील्थ डेस्ट्रॉयर, आईएनएस चेन्नई से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। मिसाइल ने उच्च-स्तरीय एवं अत्यधिक जटिल युक्तियों का प्रदर्शन करने के बाद सुनिदेशित सटीकता के साथ सफलतापूर्वक लक्ष्य को भेदा।

कोच्चि- नौसेना का ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त, दो अधिकारियों की मौत

केरल के कोच्चि में आज सुबह नौसेना के एक ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो नौसेना अधिकारियों की मौत हो गई। इस ग्लाइडर ने आईएनएस गरुड़ से नियमित उड़ान भरी थी लेकिन उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से यह दुर्घटना का शिकार हो गया। यह हादसा सुबह करीब सात बजे नौसैन्य अड्डे के पास थोप्पुमपाडी पुल के नजदीक हुआ।