बिहार चुनाव- एनडीए में फूट? एलजेपी के 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान करेंगे चिराग!

बिहार विधनसभा चुनावों को लेकर तारीखों के एलान के बाद अब पहले चरण के लिए आयोग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसके मुताबिक नामांकन की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है और इसमें अब महज 5 दिन का समय शेष है। इसके बावजूद अभी तक सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के एलान पर उहापोह बरकरार है। किसी भी दल या गठबंधन की तरफ से अभी तक इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नही हो सकी है।


इन सभी ख़बरो के बीच एक खबर जो सियाशी गलियारों में चर्चा में है वह यह है कि एलजेपी कभी भी एनडीए से अलग होने का एलान कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक एलजेपी की मांग पर एनडीए में सहमति नही बन सकी और जदयू बिल्कुल भी कोई ढील देने के मूड में नजर नही आ रही है। यही वजह है कि आज जदयू की तरफ से भी साफ और दो टूक कहा गया कि सीटों को लेकर बीजेपी जल्दी फैसला करे। ऐसा इसलिए है क्योंकि एलजेपी को सीटों के बंटवारे के लिए जदयू ने बीजेपी को अधिकृत किया जा रहा है।


मिल रही जानकारी के मुताबिक चिराग 41 सीट चाहते हैं जबकि उन्हें 27 तक सीटें दी जा रही है। सारा पेंच यहीं फंस गया है। इसके अलावा यह लगभग तय है कि चिराग अब 143 सीटों पर जदयू के खिलाफ तो उम्मीदवार उतारेंगे लेकिन बीजेपी के साथ केंद्र में वह बने रहेंगे। इसका ऐलान लोजपा की बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान खुद कर सकते हैं। उम्मीद है आज शाम तक तस्वीर ज्यादा स्पष्ट हो सकेगी।

बिहार चुनाव- रांची में लालू ने फाइनल की सीटें और उम्मीदवार, एलान जल्द

बिहार चुनाव में तैनात होंगी अर्धसैनिक बलों की 350 कंपनियां, इन जिलों में होगी विशेष निगरानी

बिहार चुनाव- उम्मीदवारों पर संशय के बीच पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी, 7 मंत्रियों की इज्जत दांव पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *