बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के लिए उम्मीदवारों के नामांकन के लिए आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बावजूद एनडीए और महागठबंधन की तरफ से म सीटों का एलान हुआ है न ही उम्मीदवारों को लेकर स्थिति स्पष्ट है। हालांकि अभी-अभी आ रही खबर के मुताबिक महागठबंधन में राजद और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रहा रार अब थमता नजर आ रहा है।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस को 70 सीटें देने पर सहमति बन गई है। इसके बाद पिछले कुछ दिनों से दोनो दलों में सीटों को लेकर मचा बवाल अब थमता नजर आ रहा है। खबर यह भी है कि आज शाम तक महागठबंधन में शामिल दल आज शाम एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीट बंटवारे की जानकारी और पहके चरण के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान कर सकते हैं। आपको बता दें कि पहले कांग्रेस ज्यादा सीटों की मांग पर अड़ी थी और राजद 70 से ज्यादा सीटें नही देना चाहती थी। हालांकि अब बात बनती नजर आ रही है।
सीट बंटवारे पर संग्राम, एनडीए से लोजपा तो महागठबंधन से कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल, जानें
उपेंद्र कुशवाहा के सामने अब अस्तित्व बचाने की लड़ाई, महागठबंधन में बेकद्री,एनडीए में नो एंट्री
Bihar Assembly Elections: बिखराव की ओर NDA, डिमांड नहीं मानी गई तो अकेले चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान
