प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल दौरे पर हैं। यहां उन्होंने रोहतांग-अटल टनल का उद्घाटन किया। इस टनल को सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। टनल के उद्घाटन के अवसर पर पीएम मोदी ने इसे अटल बिहारी वाजपेई के सपने को पूरा करने का अवसर बताया। उन्होंने यह भी कहा कि इसका उद्घाटन मेरा सौभाग्य है। आज देश और हिमाचल के लोगों का दशकों पुराना इंतजार समाप्त हुआ।
पीएम मोदी ने इस अवसर पर पुराने दिनों की बात को याद करते हुए कहा कि जब मैं संगठन का काम देखता था तब अटल जी यहां आते थे। एक बार मैं और धूमल जी इससे संबंधित प्रस्ताव लेकर अटल जी के पास गए यह प्रस्ताव उनका सपना बन गया। पीएम ने इसे लेह-लद्दाख की लाइफलाइन भी बताया।
खास बात यह रही कि हिमाचल की धरती से अपने संबोधन के दौरान पीएम ने बिहार का जिक्र किया। पीएम ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि इस सुरंग के अलावा अटल जी के नाम के साथ एक और पुल का नाम जुड़ा है- कोसी महासेतु का। बिहार में कोसी महासेतु का शिलान्यास भी अटल जी ने ही किया था। 2014 में सरकार में आने के बाद कोसी महासेतु का काम भी हमने तेज करवाया। कुछ दिन पहले ही कोसी महासेतु का भी लोकार्पण किया जा चुका है। पीएम ने कहा अगर यूपीए की सरकार होती तो 6 साल का काम 26 साल में पूरा होता।
पीएम तीन अक्टूबर को देंगे बड़ी सौगात, करेंगे अटल टनल का लोकार्पण, जानें
