प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अटल टनल राष्‍ट्र को समर्पित किया, पढ़ें खास बातें

यह टनल 9.02 किलोमीटर लंबी है, जो पूरे साल मनाली को लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़ती है। इससे पहले, यह घाटी भारी बर्फबारी के कारण लगभग 6 महीने तक अलग-थलग रहती थी। यह टनल हिमालय की पीरपंजाल पर्वतमाला में औसत समुद्र तल (एमएसएल) से 3000 मीटर (10,000 फीट) की ऊंचाई पर अति-आधुनिक सुविधाओं के साथ बनाई गई है।

अटल टनल के उद्घाटन के दौरान पीएम ने की बिहार की चर्चा, पढ़ें क्यों?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल दौरे पर हैं। यहां उन्होंने रोहतांग-अटल टनल का उद्घाटन किया। इस टनल को सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।