सोनू सूद एक बार फिर बने फरिश्ता, जानें अब कैसे और किसकी मदद की

सोनू सूद के नेक काम की गिनती रुकते नहीं दिख रही, एक तरफ जहां बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक के सारे बड़े नाम सुशांत केस में बयानबाजी में लगे हुए है, वही दूसरी तरफ सोनू सूद लोगों का ‘मसीहा’ बन उनकी मदद कर रहे है।

बात चाहे लॉकडाउन के दौरान लोगों को घर भेजने की हो या आर्थिक मदद की, सोनू सूद लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हट रहे।

हाल ही में उनका एक और नेक काम का किस्सा देखने और सुनने को मिला, जब उन्होने बिहार के आरा में रहने वाली एक लड़की दिव्या की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। दिव्या पैंक्रियास ट्यूमर से पीड़ित हैं।


हम सब जानते है लॉकडाउन के शुरुआती दौर से ही सोनू सूद लोगों की सोश्ल मीडिया के द्वारा सहायता कर रहे है। दिव्या की बहन नेहा ने भी सोशल मीडिया के जरिये अभिनेता को टैग किया और उन्हें अपनी बहन की बीमारी के बारे में जानकारी दी थी। नेहा ने लिखा कि उनकी बहन की तबियत काफी खराब है और उन्हें सर्जरी की सख्त जरूरत है।


लॉकडाउन की वजह से उनकी बहन का तय तारीख पर दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) में इलाज नहीं हो सका।उन्होंने सोनू सूद से अनुरोध किया था कि वह एम्स में उनकी बहन की सर्जरी की व्यवस्था में मदद कर दें।


फिर क्या था, नेहा का मैसेज पढ़ते ही सोनू सूद ने फिर से  मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाते हुए मैसेज का जवाब दिया, ‘’आपकी बहन मेरी बहन है। एक अस्पताल में व्यवस्था कर दी गई है और उनके स्वास्थ्य की देखभाल करना अब मेरी जिम्मेदारी है.’ सोनू सूद की सहायता से, एम्स ऋषिकेश (AIIMS Rishikesh) में दिव्या का सफलतापूर्वक इलाज हुआ। सर्जरी के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


रोज किसी नी किसी की सहायता करने के साथ ही सोनू सूद ने संस्थानों के साथ जुड़कर प्रवासी मजदूरों के लिए एक नौकरी पोर्टल भी लॉन्च किया है। इस पोर्टल से नौकरी ढूंढ रहे लोगों को काफी मदद मिल रही है। 

मजदूरों के लिए मसीहा बने सोनू सूद ने खुद बताया कितने लोग रोज मांगते हैं उनसे मदद, देखें आंकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *