17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मध्य प्रदेश को विकास की बड़ी सौगात देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यहां कुल 34 सड़क परियोजनाएं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
मंत्री ने इस दौरान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का स्पीड टेस्ट भी ले लिया जिसपर 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार दौड़ाकर उन्होंने थर्मस में से चाय का आनंद भी लिया। केंद्रीय मंत्री ने मध्य प्रदेश को सड़कों की सौगात देने के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक कार में सवार स्पीड टेस्ट लेकर सड़क की गुणवत्ता जांची।
उनकी गाड़ी 170 किमी की रफ्तार से फर्राटे भरते हुए दौड़ रही थी। हाईवे की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा इस सड़क पर छोटे प्लेन भी उतारे जा सकते हैं। ज्ञात हो कि इस एक्सप्रेस वे के ज़रिए दिल्ली से मुंबई आधे समय यानि 12 घंटे में पहुंचा जा सकेगा।
दिल्ली से शुरू होने के बाद आठ लेन का एक्सप्रेसवे अपने अंतिम गंतव्य मुंबई पहुंचने से पहले हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात से होकर गुजरेगा जिसके मार्च 2023 तक पूरा होने की संभावना है। एक्सप्रेस-वे को केंद्र की भारतमाला परियोजना के चरण -1 के हिस्से के रूप में बनाया जा रहा है।
गौरतलब हो कि 16 सितंबर को यूट्यूब पर अपलोड किए गए 90 सेकंड के एक वीडियो में गडकरी कार्निवल कार आगे की सीट पर बैठ एक्सप्रेसवे के एक खाली हिस्से का निरीक्षण करते हुए दिखाई दे रहे थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्सप्रेस-वे पर प्रवेश करते ही कार की स्पीड लगभग 170 किलोमीटर प्रति घंटे तक सुचारू रूप से चली। हालांकि एक्सप्रेसवे पर यह टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटे तक सीमित कर दी गई है।
मंत्री ने बताया कि इससे करोड़ों लीटर पेट्रोल और डीजल की बचत करने में भी मदद मिलेगी। “दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पूरा होने और जनता के लिए खोले जाने के बाद, हमें हर महीने टोल राजस्व के रूप में कम से कम 1,000 से 1,500 करोड़ मिलेंगे” गडकरी ने कहा।
Read More:
